लंदन, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सरे क्लब ने गुरुवार को बताया कि जोश ब्लेक 2026 सीजन के बाद टीम का साथ छोड़ देंगे। उन्होंने किसी दूसरी काउंटी टीम के साथ कई वर्षों का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
![]()
लंदन, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सरे क्लब ने गुरुवार को बताया कि जोश ब्लेक 2026 सीजन के बाद टीम का साथ छोड़ देंगे। उन्होंने किसी दूसरी काउंटी टीम के साथ कई वर्षों का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
ब्लेक ने 2022 में 23 साल की उम्र में सरे के साथ अपना पहला प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और 'थ्री फेदर्स' (सरे) के लिए 45 मैच खेले। यह विकेटकीपर हाल के वर्षों में वनडे कप टीम का अहम हिस्सा रहा है और उन्होंने इस प्रतियोगिता में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। जोश ब्लेक का प्रोफेशनल क्रिकेट तक पहुंचने का सफर काफी अलग और प्रेरणादायक रहा है। जब वह अंडर-15 स्तर पर थे, तब उन्हें सरे के डेवलपमेंट प्रोग्राम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और क्रिकेट में सफल होने का सपना बनाए रखा।
इसके बाद ब्लेक ने सरे चैंपियनशिप में सटन क्रिकेट क्लब (सीसी) के लिए खेलना जारी रखा। अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए वह 2017 और 2018 की सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया गए, जहां उन्होंने काम किया और सिडनी शायर्स टीम के लिए क्रिकेट भी खेला। इस मेहनत और लगन की बदौलत वह आगे चलकर प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने में सफल रहे। उन्होंने सटन के लिए खेलते हुए सरे क्रिकेट फाउंडेशन के लिए कम्युनिटी कोच के तौर पर चार साल काम किया। उन्हें 2021 में सरे की सेकंड इलेवन टीम में खेलने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने फर्स्ट इलेवन स्क्वाड में शामिल होने के लिए कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।
ब्लेक ने कहा, "पिछले चार वर्षों से अपने बचपन के क्लब का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात रही है और मैं सरे में सभी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने और काउंटी गेम में खुद को साबित करने का मौका दिया। मैंने खेल को अपना करियर बनाने का सपना कभी नहीं छोड़ा और मैंने कुछ ऐसी शानदार यादें बनाई हैं जो लंबे समय तक मेरे साथ रहेंगी।"
उन्होंने कहा, "हालांकि, उस काउंटी क्लब को छोड़ना मुश्किल है जिसका प्रतिनिधित्व मैंने पहली बार 9 साल की उम्र में किया था, लेकिन मेरा मानना है कि अपने करियर को आगे बढ़ाने और एक क्रिकेटर के तौर पर विकसित होने के लिए यह मेरे लिए सबसे अच्छा मौका है। मैं सीजन के आखिर तक सरे के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं, लेकिन मैं खेल में अपने भविष्य को लेकर उत्साहित हूं।"
पुरुष क्रिकेट के डायरेक्टर एलेक स्टीवर्ट ने कहा, "जोश ब्लेक हर उस क्रिकेटर के लिए एक बेहतरीन मिसाल हैं जो यह जानना चाहते हैं कि कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और लगन से प्रोफेशनल क्रिकेट में जगह बनाई जा सकती है। उन्हें सरे में जो मौका मिला, वह उन्होंने अपनी मेहनत से हासिल किया है, लेकिन अब उनके लिए यह सही रहेगा कि वे सभी फॉर्मेट में रेगुलर फर्स्ट टीम क्रिकेट खेलने का मौका चुनें। मैं क्लब के साथ बिताए समय के लिए जोश का शुक्रिया अदा करता हूं और उनकी नई काउंटी में उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
--आईएएनएस
एसएम/पीएम
Leave A Reviews