Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एक साल के लिए चलेगा अभियान, हर खाद्य पदार्थ की होगी जांच: नगर आयुक्त तुषार सुमेरा


राजकोट (गुजरात), 15 जून (आईएएनएस)। गुजरात के राजकोट के नगर आयुक्त तुषार सुमेरा ने बताया कि एक साल तक के लिए एक व्यापाक अभियान शुरू किया जाएगा।

राजकोट (गुजरात), 15 जून (आईएएनएस)। गुजरात के राजकोट के नगर आयुक्त तुषार सुमेरा ने बताया कि एक साल तक के लिए एक व्यापाक अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस अभियान के तहत यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि कहीं पर भी खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट न की जाए और न ही इसमें कोई दूषित पदार्थ मिला हो। इन्हीं सब चीजों का पता लगाने के लिए एक साल के लिए इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। इसी को देखते हुए यह पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई है, जिसके तहत आगामी दिनों में अन्य कदम उठाए जाएंगे।

उनके मुताबिक, इस जांच अभियान के दौरान कहीं पर भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि निकट भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो। इस कार्रवाई के दौरान हमारे पास सील करने की भी शक्तियां हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि छोटे से लेकर बड़े दुकानों को भी अपने जांच के दायरे में लाया जाएगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जांच के दौरान कोई भी दुकान अछूता न रहे, जहां पर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की खरीद बिक्री की जाती है। इसके लिए अभी हमारी तरफ से आठ टीमों का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी हम आठ फूड लैब भी बना रहे हैं, जहां पर खाद्य पदार्थों की पड़ताल की जाएगी। हमारा मुख्य मकसद यही है कि किसी को भी मिलावटी खाना न मिले। किसी के भी स्वास्थ्य हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। इन्हीं सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए हम यह कदम उठा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं पर भी नियमों का उल्लंघन न हो।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News