Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एक्सपायर इंजेक्शन जैसी हो गई है कांग्रेस, भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कसा तंज


नई दिल्‍ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि यह पार्टी एक्सपायर इंजेक्शन जैसी हो गई है। उन्‍होंने एसआरसीसी में पीएम मोदी के टीचर्स डे भाषण की सराहना की और केरल में कांग्रेस की झड़प और पंजाब में एक सिख युवक के उत्पीड़न पर एनएचआरसी के संज्ञान लेने पर प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्‍ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि यह पार्टी एक्सपायर इंजेक्शन जैसी हो गई है। उन्‍होंने एसआरसीसी में पीएम मोदी के टीचर्स डे भाषण की सराहना की और केरल में कांग्रेस की झड़प और पंजाब में एक सिख युवक के उत्पीड़न पर एनएचआरसी के संज्ञान लेने पर प्रतिक्रिया दी।

भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसआरसीसी में युवाओं के सामने उभरते भारत की तस्वीर पेश की। उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, 'फ्रैजाइल फाइव' (कमजोर अर्थव्यवस्थाओं) से दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने, स्टार्टअप, एआई, स्पेस, ड्रोन, कृषि क्षेत्र में इनोवेशन और 'विकसित भारत' के विजन पर जोर दिया। हालांकि 'दिमागी नक्सलियों' पर होम्योपैथिक दवा का असर साफ दिख रहा है। उन्‍हें भारत की तरक्‍की और विकास की गाथा से नफरत है।

उन्‍होंने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं से कहना चाहता हूं कि वे अपनी राजनीति की चिंता करें। आज कांग्रेस पार्टी एक्सपायर हो चुके इंजेक्शन की तरह हो गई है, जिसे किसी मरीज को नहीं दिया जा सकता। इसका एकमात्र मकसद शेल्‍फ से गिरना है। आपने (कांग्रेस) देश को हताशा और निराशा दी है।"

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ काम करने वाले सिख एक्टिविस्ट मोहनजीत सिंह को हिरासत में प्रताड़ित किए जाने के मामले में एनएचआरसी के संज्ञान लेने पर भाजपा सांसद तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "पंजाब में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। एक सोशल एक्टिविस्ट को हिरासत में लिया गया, प्रताड़ित किया गया, बिजली के झटके दिए गए, अमानवीय व्यवहार किया गया, ब्लेड से काटा गया और घावों पर नमक डाला गया। पुलिस और राजनीतिक नेतृत्व के गठजोड़ ने पंजाब में डर का माहौल बना दिया है। मोहनजीत सिंह के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।"

केरल कांग्रेस की विधायक राम्या हरिदास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में दलित समुदाय को सिर्फ दरबारी की भूमिका दी गई है। पिछले सात दशकों से, गांधी-नेहरू परिवार की चार पीढ़ियों ने उन दलित नेताओं के साथ बुरा बर्ताव किया है जिन्होंने वंचित समुदायों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। देश पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर के साथ किए गए अन्याय को कैसे भूल सकता है?"

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-09-06 16:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News