Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एम्स-दिल्ली में जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 43 पदों पर भर्ती का अवसर, 10 जून तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों और अस्पतालों में से एक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। एम्स-दिल्ली ने संस्थान में वेतनमान के स्तर-1 पर कार्यरत और 2 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके पात्र समूह 'सी' कर्मचारियों से कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक (जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट) के कुल 43 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एम्स की ओर से जारी रिक्तियों में अनारक्षित (यूआर) के 38, अनुसूचित जाति (एससी) के 7 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 3 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास कम से कम 2 वर्ष की नियमित सेवा प्रदान करने का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभागीय अर्हता परीक्षा, अनुभव आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के वेतनमान में लेवल-2 के अनुसार प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद एम्स-दिल्ली की आधिकारिक पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News