Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एम्स पटना में 56 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, 10 सितंबर तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल


पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'ए' के विभिन्न 18 पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए अब कुछ दिन शेष बचे हैं यानी 10 सितंबर त‍क अप्‍लाई किया जा सकता है।

पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप 'ए' के विभिन्न 18 पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए अब कुछ दिन शेष बचे हैं यानी 10 सितंबर त‍क अप्‍लाई किया जा सकता है।

एम्स पटना ने जिन 18 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, चीफ लाइब्रेरियन, सीनियर एनालिस्ट (सिस्टम एनालिस्ट), डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, हॉस्पिटल आर्किटेक्ट, सीनियर प्रोक्योरमेंट-कम-स्टोर्स ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एसी एंड आर), एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), चीफ मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर, सीएसएसडी ऑफिसर, सिक्योरिटी ऑफिसर, चीफ मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर और सुपरवाइजिंग मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर का 1-1; सीनियर डायटीशियन (असिस्टेंट फ़ूड मैनेजर) के 2 और अकाउंट्स ऑफिसर के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर यानी 10 सितंबर तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट और क्षेत्र के अनुसार सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट; साइंस/लाइब्रेरी साइंस/सोशल वर्क/फूड एंड न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री; कंप्यूटर साइंस में एमई/एमटेक/पीएचडी; आर्किटेक्चर/मेडिकल रिकॉर्ड कीपिंग/कॉमर्स में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, एपीएआर (वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट) मूल्यांकन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के लिए 56,100 से 1,23,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'भर्ती सेल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, फुलवारीशरीफ, पटना-801507' पते पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि डेपुटेशन की अवधि तीन वर्ष की होगी और डीओपीटी (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे ज्यादा से ज्यादा पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-06 22:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News