Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नैनीताल बैंक में 41 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए सिर्फ एक दिन शेष


नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलाइज्ड सेगमेंट में रेगुलर आधार पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के विभिन्न 41 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन का समय काफी नजदीक है। आवेदन के लिए 7 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलाइज्ड सेगमेंट में रेगुलर आधार पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के विभिन्न 41 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन का समय काफी नजदीक है। आवेदन के लिए 7 सितंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

नैनीताल बैंक की ओर से जारी 41 रिक्तियों में रिस्क ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-I) के 2, एचआर ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-I) के 3, आईटी ऑफिसर-सॉफ्टवेयर डेवलपर/एपीआई डेवलपर/आरपीए डेवलपर/ईआईएल डेवलपर/सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर/डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर/नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड/स्केल-I) के 10, डेटा साइंटिस्ट/एनालिस्ट (ग्रेड/स्केल-I) के 2, सिविल इंजीनियर/आर्किटेक्ट (ग्रेड/स्केल-I) के 2, मैनेजर-क्रेडिट (ग्रेड/स्केल-II) के 5, मैनेजर-लॉ (ग्रेड/स्केल-II) के 2, मैनेजर-रिस्क (ग्रेड/स्केल-II) के 2, मैनेजर-कंपनी सेक्रेटरी (ग्रेड/स्केल-II) का 1, मैनेजर-सिक्योरिटी ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-II) के 3, सीनियर मैनेजर-क्रेडिट (ग्रेड/स्केल-III) के 4, सीनियर मैनेजर-फॉरेक्स (ग्रेड/स्केल-III) के 2, सीनियर मैनेजर-ट्रेजरी (ग्रेड/स्केल-III) के 2 और सीनियर मैनेजर-लॉ (ग्रेड/स्केल-III) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट और क्षेत्र के अनुसार प्रथम श्रेणी में ग्रेजुएशन, एमबीए, बीई/बीटेक/पोस्ट ग्रेजुएट (एमटेक/एमई/एमसीए), एलएलबी, आदि होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट के अनुसार निर्धारित कम से कम 1 से 5 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 21 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 32 से 28 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और/या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी ऑफिसर (ग्रेड/स्केल-I) के लिए 48,480 से 85,920 रुपए के बीच, मैनेजर (ग्रेड/स्केल-II) के लिए 64,820 से 93,960 रुपए के बीच और सीनियर मैनेजर (ग्रेड/स्केल-III) के लिए 85,920 से 1,05,280 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 15,00 रुपए तय किया गया है। बता दें कि लिखित परीक्षा अक्टूबर में आयोजित होने की संभावना है, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास हलद्वानी (जिला-नैनीताल, उत्तराखंड), देहरादून (उत्तराखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और दिल्ली/एनसीआर में परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प होगा।

आवेदकों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-06 22:50:05

Share:

Leave A Reviews

Related News