Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एम्स-रायपुर में सीनियर रेजीडेंट के 32 पदों पर भर्ती का अवसर, 12 जून तक करें आवेदन


रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने भारत सरकार की रेजीडेंसी योजना के अंतर्गत 11 महीने की अवधि के लिए विभिन्न विभागों से सीनियर रेजीडेंट (गैर-शैक्षणिक) के कुल 32 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें यूआर के 14, ओबीसी के 8, एससी के 5, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।

रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने भारत सरकार की रेजीडेंसी योजना के अंतर्गत 11 महीने की अवधि के लिए विभिन्न विभागों से सीनियर रेजीडेंट (गैर-शैक्षणिक) के कुल 32 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें यूआर के 14, ओबीसी के 8, एससी के 5, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।

एम्स-रायपुर की ओर से सीनियर रेजीडेंट पोस्ट के लिए जारी 32 रिक्तियों में जैव रसायन विज्ञान, जलन एवं प्लास्टिक सर्जरी, नैदानिक ​​रक्त विज्ञान, दंत चिकित्सा (बाल चिकित्सा एवं निवारक दंत चिकित्सा), दंत चिकित्सा (प्रोस्थोडॉन्टिक्स), दंत चिकित्सा (रूढ़िवादी एवं एंडोडॉन्टिक्स), दंत चिकित्सा (मौखिक चिकित्सा एवं रेडियोलॉजी), दंत चिकित्सा (पेरियोडॉन्टोलॉजी), तंत्रिका विज्ञान और परमाणु चिकित्सा से 1-1; बाल रोग से 4; पैथोलॉजी एवं प्रयोगशाला चिकित्सा से 4; शरीर विज्ञान से 2; फुफ्फुसीय, गहन चिकित्सा एवं नींद चिकित्सा से 3; रेडियो निदान से 5; और आघात एवं आपातकालीन स्थिति से 4 पद शामिल हैं।

एम्स-रायपुर की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स-रायपुर के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि अप्लाई करते समय उन्हें अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भरना होगा और उसे गूगल फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन चिकित्सा डिग्री (जैसे एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा) और दंत चिकित्सा विभाग के लिए संबंधित विशेषज्ञता में मास्टर डिग्री (जैसे एमडीएस) होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए प्रति माह होगी। इसके साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

साक्षात्कार केवल रायपुर में 'अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, तातिबंध, जीई रोड, रायपुर (सीजी) 492099' में आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News