Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एम्स-रेवाड़ी भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट्स-सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के 24 पदों पर आवेदन शुरू, 29 अक्टूबर तक मौका


चंडीगढ़, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-रेवाड़ी ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-रेवाड़ी ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एम्स-रेवाड़ी ने अपने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के 24 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी में 1, एनाटॉमी में 3, बायोकेमिस्ट्री में 3, जनरल मेडिसिन में 3, जनरल सर्जरी में 3, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 3, ऑर्थोपेडिक्स में 2, पीडियाट्रिक्स में 1, फिजियोलॉजी में 3, साइकियाट्री में 1 और रेडियोलॉजी में 1 पद शामिल हैं।

सीनियर रेजिडेंट्स/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स की इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस) और नॉन-मेडिकल सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के लिए संबंधित विषय में एमएससी/एमबायोटेक या पीएचडी के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 29 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 1,500 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 67,700 रुपए और नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 56,100 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-रेवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'कार्यकारी निदेशक का कार्यालय, आयुष ब्लॉक, ग्राउंड फ्लोर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), माजरा, रेवाड़ी, हरियाणा, 123102' पते पर तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Date & Time : 2026-10-09 18:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News