Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनआईटी-मेघालय में जॉब का चांस, एसोसिएट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती जारी, 20 मई तक मौका


शिलांग, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), मेघालय, ने संविदात्मक आधार पर अलग-अलग विषय के अनुसार गेस्ट फैकल्टी के विभिन्न 4 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियां हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

शिलांग, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), मेघालय, ने संविदात्मक आधार पर अलग-अलग विषय के अनुसार गेस्ट फैकल्टी के विभिन्न 4 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियां हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनआईटी-मेघालय ने विषय अनुसार जिन 4 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन विषय के एसोसिएट प्रोफेसर के 1, फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के 2, और आर्ट्स एजुकेशन विषय के एसोसिएट प्रोफेसर के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और विषय अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ और एमएड न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट को पीएचडी/एनईटी/एसईटी उत्तीर्ण होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, इंटरव्यू (ऑनलाइन/ऑफलाइन), इसके बाद लिखित परीक्षा या प्रस्तुति आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 65,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी-मेघालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले मेल कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News