Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनडीए के नेताओं का कांग्रेस पर तंज, कहा-'इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस का ही नुकसान होगा'


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने खड़गे के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, जीतन राम मांझी, लल्लन सिंह, सांसद संजय झा, सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस नेताओं की भाषा पर सवाल उठाए और उनसे माफी मांगने की मांग की।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने खड़गे के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, जीतन राम मांझी, लल्लन सिंह, सांसद संजय झा, सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस नेताओं की भाषा पर सवाल उठाए और उनसे माफी मांगने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में हम सोचते थे कि राहुल गांधी समझदार हैं लेकिन संगत के कारण वो भी खराब हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी में सब लोग हताश और निराश हो गए हैं। इतने निचले स्तर पर जाना सही नहीं है। भारत की राजनीति या किसी भी क्षेत्र में होना शोभा नहीं देता है। ये लोग एक कल्चर को भी खराब कर रहे हैं। इसके साथ ही जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके लिए कुछ कहना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस भाषा का प्रयोग करते हैं, वो सही नहीं हैं, इससे पहले सोनिया गांधी ने किया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तो करते ही रहते हैं। अगर इनको चुनाव जीतना है तो इस भाषा के प्रयोग को बंद करना पड़ेगा।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री भी इस देश में रहे, हम लोग 1974 के आंदोलन में इंदिरा गांधी के शासन के खिलाफ लड़े थे लेकिन इंदिरा गांधी के खिलाफ कोई अशब्द भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था। कांग्रेस पार्टी तो अब लगातार प्रयास कर रही है। राहुल गांधी बिहार के दरभंगा गए थे, वहां एसआईआर के खिलाफ रैली कर रहे थे, वहां पर उन्होंने पीएम मोदी की माता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। एक बार तो राहुल गांधी ने बोल दिया था कि प्रधानसेवक चोर है, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कहने पर उनकी माफी मांगनी पड़ी थी। इन लोगों को यहीं नहीं पता है कि किस समय क्या बोलना चाहिए, कांग्रेस पार्टी ने सभी नियमों का उल्लघंन किया है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि खड़गे ने बहुत निराशा वाला बयान दिया है। हम लोगों ने एक दौर में इंदिरा गांधी का विरोध किया था, लेकिन कभी इस तरह का बयान नहीं दिया था। अगर ये लोग इसी तरह बोलते रहे तो आने वाले चुनाव में इनको फिर से हार मिलने वाली है। अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी भी खत्म हो जाएगी।

सांसद संजय झा ने कहा कि ये बहुत गलत बयान है। इससे पहले राहुल गांधी ने भी बयान दिया था। आने वाले समय में जनता कांग्रेस को खत्म कर देगी। ये लोग इस तरह की भाषा प्रयोग कर रहे हैं, वो उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है। इस तरह का बयान देना सही नहीं है। देश की जनता सब देख रही है, आने वाले समय में जल्द ही इसका हिसाब होगा।

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा, "कांग्रेस निरंतर हार से हताशा-निराशा में है, और इतनी नीचे चली गई है कि हर समय प्रधानमंत्री जी की माताजी को गाली देना, प्रधानमंत्री के पिताजी को गाली देना, प्रधानमंत्री जी को 'मौत का सौदागर' कहना, 'चाय वाला' कहना, 'चौकीदार चोर है', इस प्रकार के अनेक संबोधनों से कांग्रेस के बड़े नेता संबोधित कर चुके हैं। लेकिन जनता इसका उल्टा जवाब इनको देती है।"

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-10-26 14:05:03

Share:

Leave A Reviews

Related News