Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनडीए कॉन्क्लेव में गूंजा 'विकसित भारत' का संकल्प, नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक


नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए कॉन्क्लेव आयोजित हुई। यह कॉन्क्लेव केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष में आयोजित की गई।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए कॉन्क्लेव आयोजित हुई। यह कॉन्क्लेव केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष में आयोजित की गई।

कॉन्क्लेव के बाद विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा किया है और देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके 12 वर्षों का कार्यकाल देश के विकास और जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय रहा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने हैं जिन्होंने सबसे लंबे समय तक देश की सेवा की है। उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताया।

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी तिरंगे का सम्मान और गौरव विश्वभर में और ऊंचा होता रहेगा।

मणिपुर के उपमुख्यमंत्री लोसी दीखो ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश ने इस दौरान उल्लेखनीय प्रगति देखी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नया रिकॉर्ड बना है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सामूहिक ताकत और सामूहिक प्रयास हमेशा राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों, विशेष रूप से बुनियादी ढांचे और सुशासन की काफी सराहना की गई।

राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लंबे समय तक देश की सेवा करते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। बैठक में उनके योगदान को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया और सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

--आईएएनएस

वीकेयू/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News