Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एनएचएम-असम में 78 मेडिकल ऑफिसर पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, 22 सितंबर तक करें आवेदन


दिसपुर, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), असम ने संविदा के आधार पर मेडिकल ऑफिसर (एमबीबीएस) के कुल 78 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

दिसपुर, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), असम ने संविदा के आधार पर मेडिकल ऑफिसर (एमबीबीएस) के कुल 78 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार मेडिकल ऑफिसर (एमबीबीएस) पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएचएम-असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई)/असम मेडिकल काउंसिल (एएमसी) में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/चयन परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 55,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि संबंधित पद के लिए इंटरव्यू/सिलेक्शन टेस्ट का शेड्यूल और प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट समय आने पर एनएचएम-असम की वेबसाइट पर पब्लिश की जाएगी। ऐसे में सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट समय-दर-समय देखते रहें। किसी भी उम्मीदवार को इंटरव्यू/सिलेक्शन टेस्ट के लिए कोई अलग से कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा।

--आईएएनएस

डीके/एएस

Date & Time : 2026-09-14 15:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News