Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एपीएमसी कार्यालय में घूसखोरी का भंडाफोड़, एसीबी ने दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार


नवी मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। नवी मुंबई के एपीएमसी कार्यालय में घूसखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब ठेकेदार से पैसे की मांग किए जाने की शिकायत एसीबी तक पहुंची।

नवी मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। नवी मुंबई के एपीएमसी कार्यालय में घूसखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब ठेकेदार से पैसे की मांग किए जाने की शिकायत एसीबी तक पहुंची।

एसीबी के उप अधीक्षक धर्मराज सोनके ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता एक ठेकेदार है, जिसे मुंबई कृषि उत्पन्न बाजार समिति में वार्षिक रखरखाव से जुड़े कार्यों का ठेका मिला था। आरोप है कि कार्य से संबंधित बिल की राशि जारी करने के बदले उससे घूस की मांग की गई थी। बिल की शेष राशि पर 15 प्रतिशत कमीशन के रूप में लगभग 1 लाख 46 हजार रुपये की मांग की गई थी। बाद में बातचीत के दौरान यह राशि घटाकर 1 लाख 40 हजार रुपये कर दी गई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और योजना बनाकर जाल बिछाया। इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान आरोपी समीर म्हात्रे को मंगलवार को अपने केबिन में घूस स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि एपीएमसी के उपसचिव शरद आवटे ने ही समीर म्हात्रे को घूस लेने के लिए भेजा था। इस जानकारी के आधार पर एसीबी ने आगे की कार्रवाई करते हुए शरद आवटे को भी हिरासत में ले लिया।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और अधिकारियों द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि इस घूसखोरी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

एसीबी की इस कार्रवाई से एपीएमसी कार्यालय में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक स्तर पर भी इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है और आगे ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही जा रही है। जांच एजेंसियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एसएचके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News