Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशिया-पैसिफिक एमेच्योर: स्वानविक ने बढ़त बनाई, भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जल्दी समाप्त


टोमाराटा (न्यूजीलैंड), 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशिया-पैसिफिक एमेच्योर चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में शनिवार को न्यूजीलैंड के जैक स्वानविक ने लगातार दूसरी बार 'फोर-अंडर 67' का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड के 'ते अराई लिंक्स' साउथ कोर्स में जारी इस चैंपियनशिप में अब उनका कुल स्कोर 'सेवन-अंडर' हो गया है।

टोमाराटा (न्यूजीलैंड), 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशिया-पैसिफिक एमेच्योर चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में शनिवार को न्यूजीलैंड के जैक स्वानविक ने लगातार दूसरी बार 'फोर-अंडर 67' का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड के 'ते अराई लिंक्स' साउथ कोर्स में जारी इस चैंपियनशिप में अब उनका कुल स्कोर 'सेवन-अंडर' हो गया है।

हफ्ते की शुरुआत में पहले 15 होल के बाद स्वानविक 'फोर-ओवर पार' पर थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले 39 होल में '11-अंडर पार' का प्रदर्शन किया। इस तरह उन्होंने मौजूदा चैंपियन फीफा लाओपाकडी और अपने साथी न्यूजीलैंड खिलाड़ी कूपर मूर पर दो स्ट्रोक की बढ़त बना ली है।

भारत के तीन खिलाड़ी अंशुल मिश्रा, अर्केश भाटिया और रिभव वर्मा टूर्नामेंट के बीच में ही कट (हाफवे कट) से बाहर हो गए।

यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के 20 वर्षीय छात्र स्वानविक ने अपने दिन की शुरुआत लगातार छह 'पार' के साथ की, और फिर छठे व सातवें होल पर 'बर्डी' लगाई। आठवें होल (जो 'पार-3' है) पर एक 'बोगी' लगाने के बाद, उन्होंने 13वें, 14वें और 18वें होल पर तीन और 'बर्डी' लगाईं, जिससे इस राउंड में उनका स्कोर 'फोर-अंडर' हो गया।

स्वानविक, मूर, जोशुआ बाई (टी-5) और जैक मे (टी-5) इतिहास रचने की कोशिश में हैं। अगर इनमें से कोई भी जीतता है, तो वह एशिया-पैसिफिक एमेच्योर के 17वें संस्करण में इसे जीतने वाला पहला कीवी खिलाड़ी बन जाएगा।

लाओपाकडी पिछले साल यह इवेंट जीतने वाले पहले थाई खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान और कोरिया गणराज्य के खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम शामिल करते हुए यह चैंपियनशिप जीती थी। लाओपाकडी ने अपने हफ्ते की शुरुआत 'एट-अंडर 63' के स्कोर के साथ की और शुरुआती बढ़त बना ली, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को उन्होंने क्रमशः 72 और 73 का स्कोर किया, जिससे वे दो शॉट पीछे खिसक गए।

18 वर्षीय मूर, जिन्होंने इस साल यूएस जूनियर एमेच्योर के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, उन्होंने उतार-चढ़ाव से भरे राउंड में चार बर्डी और चार बोगी लगाते हुए ईवन-पार स्कोर बनाया।

जापान के काइतो सातो (चौथे स्थान पर/थ्री-अंडर) और ऑस्ट्रेलिया के हैरी ताकिस (संयुक्त 5वें स्थान पर/ईवन-पार) के साथ, फाइनल राउंड से पहले शीर्ष पांच खिलाड़ियों की सूची पूरी हो गई है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-31 23:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News