Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हाइलो ओपन: सिंधु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य भी खिताबी मुकाबले में


नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को जर्मनी के सारब्रुकन में सारलैंडहैल में जारी हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु और मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे भारत के लिए दो खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को जर्मनी के सारब्रुकन में सारलैंडहैल में जारी हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु और मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे भारत के लिए दो खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में सीधे गेमों में जीत दर्ज करते हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। मेंस सिंगल्स में, लक्ष्य सेन ने टोमा जूनियर पोपोव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहीं सिंधु ने शनिवार को सेमीफाइनल में अपनी ही देश की अनमोल खरब को 21-13, 21-16 से शिकस्त दी। 38 मिनट तक चले इस मुकाबले में पहली बार दो भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आमने-सामने थीं। सिंधु ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी गेम नहीं गंवाया है और उनका अजेय सफर जारी है। फाइनल में सिंधु का मुकाबला डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ड से होगा।

पेरिस में हुए फ्रेंच ओपन में सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन उन्हें 21-16, 11-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। उस टूर्नामेंट में कोरिया की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एन से यंग ने अपना चौथा फ्रेंच ओपन खिताब जीता।

लक्ष्य सेन ने भी खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में फ्रांस के छठे वरीय खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव को 41 मिनट में 21-17, 21-13 से हराया। इस जीत के साथ ही लक्ष्य सेन का उनके खिलाफ 'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड 3-2 हो गया है।

इस सीजन में यह लक्ष्य का दूसरा फाइनल है; इससे पहले वे इस साल की शुरुआत में ऑल इंग्लैंड ओपन में उपविजेता रहे थे। अब फाइनल में उनका सामना डेनमार्क के मैथियास सोगार्ड से होगा। इससे पहले सिंधु और लक्ष्य दोनों एक ही टूर्नामेंट के फाइनल में 2024 के सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल में पहुंचे थे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-01 00:00:05

Share:

Leave A Reviews

Related News