Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन गेम्स: चीन, जापान, साउथ कोरिया और ईरान की बास्केटबॉल टीम ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट


नागोया (जापान), 16 सितंबर (आईएएनएस)। बुधवार को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद चीन, जापान, साउथ कोरिया और ईरान ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

नागोया (जापान), 16 सितंबर (आईएएनएस)। बुधवार को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद चीन, जापान, साउथ कोरिया और ईरान ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

चीन ने सऊदी अरब को 87-78 से हराकर जीत दर्ज की। टीम के तीन अहम खिलाड़ी, झू जुनलोंग, झाओ जियायी और ली होंगक्वान, चोट की वजह से नहीं खेल पाए। इसके बावजूद चीन ने शानदार शुरुआत की और हाफटाइम तक 48-39 की बढ़त बना ली। हालांकि, सऊदी अरब ने हार नहीं मानी और दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की। तीसरे क्वार्टर के अंत तक उसने स्कोर 62-62 से बराबर कर दिया। इसके बाद चीन ने आखिरी क्वार्टर में बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

चौथे क्वार्टर में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच खत्म होने से 2 मिनट 4 सेकंड पहले हू जिनक्यू ने दो फ्री थ्रो सफलतापूर्वक किए, जिससे चीन की बढ़त 83-75 हो गई। इसके बाद सऊदी अरब के मोहम्मद अलसुवाइलेम ने एक फ्री थ्रो और एक ले-अप स्कोर कर अंतर को 83-78 तक कम कर दिया। उस समय मैच में 1 मिनट 29 सेकंड बाकी थे। हालांकि, चीन ने दबाव में भी अच्छा खेल दिखाया। कुई योंगक्सी और लियाओ ने लगातार बास्केट किए, जिससे चीन ने अपनी बढ़त फिर बढ़ा ली और आखिर में 87-78 से जीत हासिल कर ली।

लियाओ ने मैच में सबसे अधिक 30 प्वाइंट बनाए और उन चार चीनी खिलाड़ियों में सबसे आगे रहे जिन्होंने डबल-डिजिट में स्कोर किया; वहीं यू जियाहाओ ने 16 प्वाइंट और 9 रिबाउंड हासिल किए। सऊदी अरब के लिए मुहम्मद अब्दुर्रहमान ने सबसे ज्यादा 25 प्वाइंट बनाए। ईरान ने बहरीन को कड़े मुकाबले में 79-74 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच खत्म होने में 10.4 सेकंड बचे थे और ईरान तीन प्वाइंट से आगे था, तभी ईरान के खिलाड़ियों ने लगातार तीन फ्री थ्रो मिस कर दिए, जिससे बहरीन को मैच पलटने का आखिरी मौका मिल गया।

बहरीन के आखिरी पजेशन (गेंद पर कब्जे) के दौरान, गार्ड मुस्तफा राशिद कोने से थ्री-पॉइंटर शॉट चूक गए। इसके बाद रेफरी के फैसले पर बहस करने के कारण उन्हें मैच का दूसरा तकनीकी फाउल मिला और उन्हें बाहर भेज दिया गया, जिससे बहरीन की वापसी की उम्मीदें खत्म हो गईं।

अन्य दो क्वार्टर फाइनल मैचों में ली ह्यून-जुंग ने 28 प्वाइंट बनाए और 9 रिबाउंड हासिल किए, जबकि अनुभवी खिलाड़ी चोई जून-योंग ने वापसी करते हुए छह प्वाइंट जोड़े और साउथ कोरिया ने जॉर्डन को 114-80 से बुरी तरह हराया। वहीं, मेजबान जापान ने चीनी ताइपे को 85-78 से हराया, जिसमें कोतेत्सु कुरोकावा ने 23 प्वाइंट बनाए। पुरुषों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे, जिसमें चीन का मुकाबला जापान से और साउथ कोरिया का मुकाबला ईरान से होगा।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Date & Time : 2026-09-16 20:55:09

Share:

Leave A Reviews

Related News