Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लंकाशायर विमेन ने 7 खिलाड़ियों के टीम छोड़ने की पुष्टि की; क्रॉस और मॉरिस रिटायर होंगी


मैनचेस्टर, 16 सितंबर (आईएएनएस)। लंकाशायर विमेन में 2026 सीजन के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टीम की 7 खिलाड़ी क्लब छोड़ने जा रही हैं। इनमें इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज केट क्रॉस और ऑलराउंडर फी मॉरिस भी शामिल हैं, जो मौजूदा अनुबंध खत्म होने के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।

मैनचेस्टर, 16 सितंबर (आईएएनएस)। लंकाशायर विमेन में 2026 सीजन के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टीम की 7 खिलाड़ी क्लब छोड़ने जा रही हैं। इनमें इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज केट क्रॉस और ऑलराउंडर फी मॉरिस भी शामिल हैं, जो मौजूदा अनुबंध खत्म होने के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।

इसके अलावा सेरेन स्मेल, हन्ना जोन्स, लिव बेल, एलिस क्लार्क और डैनी कॉलिन्स भी अपने-अपने अनुबंध समाप्त होने के बाद क्लब से अलग हो जाएंगी। इन खिलाड़ियों के जाने के साथ ही लंकाशायर के लिए कई यादगार करियर का एक अध्याय भी समाप्त हो जाएगा।

केट क्रॉस 'रेड रोज' (लंकाशायर टीम) का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक के तौर पर विदा ले रही हैं। उन्होंने लंकाशायर के लिए एमेच्योर और प्रोफेशनल दोनों दौर में खेला है; क्लब के लिए 200 से ज्यादा मैच खेले हैं और 244 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के साथ अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 102 मैच खेले और 140 विकेट लिए, साथ ही 2024 में नेशनल टीम की कप्तानी भी की।

वहीं, फी मॉरिस 2023 में क्लब से जुड़ीं। उन्होंने बल्ले के साथ गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने थंडर और लंकाशायर के लिए 1,000 से ज्यादा रन बनाने के साथ और 50 से ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और लंकाशायर ने वाइटैलिटी टी20 काउंटी कप और मेट्रो बैंक वनडे कप दोनों जीते।

लंकाशायर के डेवलपमेंट सिस्टम से निकलीं स्मेल भी टीम छोड़ रही हैं; जिन्होंने थंडर और लंकाशायर के लिए सभी फॉर्मेट में 2,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले सीजन के वनडे कप फाइनल में उनकी 72 रनों की पारी बहुत अहम रही, जिससे लंकाशायर ने ट्रॉफी जीती।

मैनचेस्टर में जन्मीं और रेड रोज एकेडमी से निकलीं लेफ्ट-आर्म स्पिनर जोन्स, क्लब के लिए सभी फॉर्मेट में 122 विकेट लेकर विदा हो रही हैं। उन्होंने 2025 वन-डे कप जीत में अहम भूमिका निभाई और टूर्नामेंट के दौरान 14 विकेट लिए।

वहीं, बेल के लिए साल 2023 शानदार रहा, जब उन्होंने थंडर के लिए डेब्यू करते हुए सभी फॉर्मेट में 25 विकेट लिए। स्कॉटलैंड की यह इंटरनेशनल खिलाड़ी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी देश की टीम का भी हिस्सा थीं। क्लार्क, जिन्होंने अकादमी से आगे बढ़कर 2018 में लंकाशायर के लिए डेब्यू किया था, पिछले सीजन के वन-डे कप कैंपेन के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में ओपनर के तौर पर खेली थीं। वहीं, कॉलिन्स ने 11 साल पहले 15 साल की उम्र में डेब्यू किया था और वह लंकाशायर के लिए 863 रन और अपने करियर के बेस्ट 51 रन के साथ-साथ गेंदबाजी में अपने योगदान के साथ टीम छोड़ रही हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-16 21:05:08

Share:

Leave A Reviews

Related News