Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन गेम्स: रोमांचक जीत के बाद पीएम मोदी ने पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी टीम को बधाई दी


नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु को बधाई दी। इन तीनों ने ओकाजाकी में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ पीएम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले रेसलर सुनील कुमार को सराहा है।

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु को बधाई दी। इन तीनों ने ओकाजाकी में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ पीएम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले रेसलर सुनील कुमार को सराहा है।

भारत ने एक रोमांचक फाइनल में चीन को 238-237 से हराया और गेम्स में कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी ने भारतीय तीरंदाजों की सटीकता और टीम वर्क की तारीफ करते हुए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने एक रोमांचक फाइनल के बाद एशियन गेम्स में पुरुषों की कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने सटीकता और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। हमारे चैंपियन तीरंदाजों को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

पहले राउंड के बाद भारत चीन से 58-60 से पीछे था। चीनी टीम ने अपने पहले छह तीरों से परफेक्ट 60 स्कोर किया था। इसके बाद दोनों टीमों ने दूसरे राउंड में परफेक्ट स्कोर किया। चीन ने 120-118 के स्कोर के साथ दो अंकों की बढ़त बनाए रखी, क्योंकि अंपायर की जांच के बाद उनके एक तीर का स्कोर नौ से बढ़ाकर 10 कर दिया गया था।

भारत ने तीसरे राउंड में वापसी की और छह परफेक्ट 10 स्कोर किए, जबकि चीन ने एक अंक गंवाया, जिससे अंतर कम होकर 178-179 हो गया। चौथे राउंड में नाटकीय बदलाव देखने को मिला। चीन ने आठ के स्कोर से शुरुआत की, जबकि भारत ने लगातार तीन 10 के स्कोर के साथ बढ़त बना ली। चीन ने भले ही तीन परफेक्ट 10 के साथ समापन किया, लेकिन भारत ने बढ़त बनाए रखी और एक अंक से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने रेसलर सुनील कुमार की तारीफ की, जिन्होंने बुधवार को पुरुषों के 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन रेसलिंग इवेंट में फिलीपींस के कैलम जॉनस्टन रॉबर्ट्स के खिलाफ 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 9-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ सुनील ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

पीएम मोदी ने कहा, "एशियन गेम्स में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, उन्होंने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 87 किग्रा इवेंट में शानदार जीत के साथ पोडियम पर जगह बनाई और 2022 के अपने प्रदर्शन को दोहराया। बधाई हो, सुनील। भारतीय कुश्ती के लिए यह एक बेहतरीन प्रदर्शन और गर्व का पल है। उम्मीद है कि वह देश के लिए और भी कई सम्मान लाते रहेंगे।"

--आईएएनएस

आरएसजी/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-30 23:35:09

Share:

Leave A Reviews

Related News