Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हमें टीम इंडिया की तारीफ करनी चाहिए, उन्होंने बहुत अच्छा खेला: शाई होप


गुवाहाटी, 30 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 0-2 से गंवा दी है। अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है।

गुवाहाटी, 30 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 0-2 से गंवा दी है। अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है।

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने सीरीज गंवाने के बाद बताया कि इस मैच से उनकी टीम को अच्छी बातें सीखने को मिली हैं। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, इस मुकाबले से मुझे कई अच्छी बातें सीखने को मिलीं। अगर हम बल्लेबाजी की बात करें, तो एक बैटिंग ग्रुप के तौर पर हम लगातार अच्छा और प्रतिस्पर्धी स्कोर बना रहे हैं। यह एक अच्छी बात है। लेकिन हां, जाहिर है, जब आप दुनिया के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों का सामना करते हैं, तो गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है और अगर आप उन्हें ऐसी शुरुआत देते हैं तो मुकाबला बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा खेला, लेकिन अगर हम बारीकी से देखें, तो शायद हम गेंदबाजी में थोड़ी और कसी हुई लाइन-लेंथ रख सकते थे और 400 रन के स्कोर के साथ खुद को बेहतर स्थिति में ला सकते थे।"

पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी वेस्टइंडीज ने मजबूत शुरुआत के बाद गलत समय पर अहम विकेट गंवा दिए। इसे लेकर कप्तान शाई होप ने कहा, "हमने बहुत अच्छी नींव रखी। हमने पिछले कुछ दिनों में इसी बारे में बात की थी कि पारी के आखिरी हिस्से में हमारे पास कुछ विकेट बचे रहें। हम जानते थे कि इन हालात में उनके स्पिनर सबसे बड़ा खतरा हैं। तो हां, हम बस वही नींव रख रहे थे और फिर आगे बढ़ने और आखिरी हिस्से में तेजी लाने के तरीके ढूंढ रहे थे।"

क्या विटेल लॉज को देर से गेंदबाजी पर लाना हालात की वजह से था? इस सवाल पर कप्तान शाई होप ने कहा, "थोड़ा दोनों वजहों से। यह काफी हद तक मैच की स्थिति पर आधारित फैसला था। आप नहीं चाहते कि भारत दौरे पर पहली बार आए किसी युवा गेंदबाज को सीधे सबसे मुश्किल ओवर थमा दिया जाए। इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे उस पर भरोसा नहीं है या मैं उससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं करता। हम सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि वह जितना संभव हो उतना सहज महसूस करे, खासकर इन परिस्थितियों में खेलते हुए। वह अभी काफी युवा है, लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि उसने जिम्मेदारी लेने का साहस दिखाया। उसने वास्तव में शानदार स्पेल डाला। जाहिर है, उसे अभी बहुत कुछ सीखना है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह लगातार बेहतर होता जाएगा और मजबूती से आगे बढ़ेगा।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-30 23:20:10

Share:

Leave A Reviews

Related News