बर्मिंघम, 12 मार्च (आईएएनएस)। एस्टन विला के हेड कोच उनाई एमरी ने पुष्टि की है कि क्लब के कप्तान जॉन मैकगिन रविवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ प्रीमियर लीग मुकाबले के लिए स्क्वॉड में वापसी कर सकते हैं। घुटने की चोट की वजह से मैकगिन पिछले कई हफ्तों तक बाहर रहे हैं।
![]()
बर्मिंघम, 12 मार्च (आईएएनएस)। एस्टन विला के हेड कोच उनाई एमरी ने पुष्टि की है कि क्लब के कप्तान जॉन मैकगिन रविवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ प्रीमियर लीग मुकाबले के लिए स्क्वॉड में वापसी कर सकते हैं। घुटने की चोट की वजह से मैकगिन पिछले कई हफ्तों तक बाहर रहे हैं।
मैकगिन को जनवरी में एवर्टन से विला की 1-0 की करीबी हार के दौरान चोट लगी थी। उस झटके से पहले, स्कॉटिश मिडफील्डर इस सीजन में विला के प्रीमियर लीग कैंपेन में हमेशा मौजूद रहे थे। वह प्रत्येक लीग मैच में खेले और टीम के मिडफील्ड में अहम भूमिका निभाई।
लिली ओसीएस के खिलाफ विला के यूईएफए यूरोपा लीग राउंड ऑफ 16 के पहले लेग के मुकाबले से पहले एमरी ने पुष्टि की है कि मैकगिन ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। वह स्क्वॉड के साथ फ्रांस गए हैं, जिससे उनकी जल्द वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
उनाई एमरी ने कहा, "वह यहां लिली में टीम के साथ हैं। हमारे लिए हर खिलाड़ी अहम है। बेशक, हमारे कप्तान के तौर पर, वह पिच पर और पिच के बाहर दोनों जगह कुछ अतिरिक्त करते हैं। हम बहुत खुश हैं कि वह स्क्वॉड के साथ वापस आ गए हैं और फिर से ट्रेनिंग कर रहे हैं।"
स्पेनिश रणनीतिकार ने इस बात पर जोर दिया कि क्लब मैकगिन की वापसी को सावधानीपूर्वक मैनेज करेगा। हालांकि, एमरी ने यह संभावना भी खारिज नहीं की है कि मिडफील्डर आने वाले मुकाबलों में खेल सकते हैं।
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि वह जितनी जल्दी हो सके अपनी लय वापस हासिल करें। वह उपलब्ध हैं और खेल सकते हैं, शायद मैच की शुरुआत से या फिर बाद में किसी समय।"
मैकगिन की वापसी विला को मजबूती दे सकती साबित हो सकती है, क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में टीम निरंतरता के लिए जूझती रही है। कप्तान के चोटिल होने के बाद से एस्टन विला ने प्रीमियर लीग में सिर्फ दो ही मैच जीते हैं।
फिलहाल एस्टन विला के सामने कार्यक्रम का कठिन दौर है, जहां उसे प्रीमियर लीग और यूईएफए यूरोपा लीग दोनों में अहम मुकाबले खेलने हैं। अपने कप्तान की वापसी की उम्मीद के साथ, एमरी को उम्मीद होगी कि मैकगिन की मौजूदगी टीम के प्रदर्शन को स्थिर करने में मदद कर सकती है और इस सप्ताहांत मैनचेस्टर यूनाइटेड के कठिन दौरे की तैयारी के लिए जरूरी जोश दे सकती है।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews