Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एटलेटिको मैड्रिड ने अर्जेंटीना के डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो को किया साइन, 2031 तक के लिए करार


मैड्रिड, 15 अगस्त (आईएएनएस)। एटलेटिको मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने टोटेनहम हॉटस्पर से अर्जेंटीना के डिफेंडर क्रिस्टियन गेब्रियल 'कुटी' रोमेरो को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 28 साल के इस सेंटर-बैक ने 30 जून, 2031 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

मैड्रिड, 15 अगस्त (आईएएनएस)। एटलेटिको मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने टोटेनहम हॉटस्पर से अर्जेंटीना के डिफेंडर क्रिस्टियन गेब्रियल 'कुटी' रोमेरो को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 28 साल के इस सेंटर-बैक ने 30 जून, 2031 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

रोमेरो टोटेनहम के साथ पांच सीजन बिताने के बाद एटलेटिको से जुड़ रहे हैं। वहां उन्होंने क्लब के डिफेंस में खुद को एक अहम खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया और स्पर्स को 2024/25 यूईएफए यूरोपा लीग जिताने में मदद की। टोटेनहम ने 31 साल में पहली बार यूरोपीय खिताब जीतने में अर्जेंटीना के इस डिफेंडर ने अहम भूमिका निभाई। उन्हें टूर्नामेंट और फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दाएं पैर से खेलने वाले सेंट्रल डिफेंडर रोमेरो अपनी शारीरिक ताकत, खेल को भांपने की क्षमता, आक्रामक टैकलिंग और लीडरशिप के लिए जाने जाते हैं। वे एटलेटिको की डिफेंस लाइन में काफी अनुभव लेकर आ रहे हैं।

27 अप्रैल, 1998 को कॉर्डोबा में जन्मे रोमेरो ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत क्लब एटलेटिको बेलग्रानो से की और अगस्त 2016 में फर्स्ट-टीम के लिए डेब्यू किया। 2018 में वे जेनोआ से जुड़ने के लिए यूरोप गए और फिर 2019 में जुवेंटस के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।

जुवेंटस के साथ कॉन्ट्रैक्ट के दौरान, रोमेरो ने 2019/20 सीजन लोन पर जेनोआ में और अगला सीजन अटलांटा में बिताया। अटलांटा के साथ अपने सीजन के दौरान उन्हें सीरी ए का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। इसके बाद रोमेरो 2021/22 सीजन के लिए लोन पर टोटेनहम चले गए, और प्रीमियर लीग क्लब ने सीजन के आखिर में उनके ट्रांसफर को परमानेंट कर दिया।उन्होंने टोटेनहम के लिए पांच सीजन में 156 मैच खेले, जिसमें 13 गोल किए और सात असिस्ट दिए।

इंटरनेशनल लेवल पर जून 2021 में डेब्यू करने के बाद से रोमेरो ने अर्जेंटीना के लिए 58 मैच खेले हैं। वे उस अर्जेंटीना टीम स्क्वाड के अहम सदस्य रहे हैं जिसने 2021 और 2024 कोपा अमेरिका खिताब और 2022 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था। रोमेरो अर्जेंटीना की उस टीम का भी हिस्सा थे, जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उपविजेता रही।

इस बीच, टोटेनहम ने रोमेरो के विदाई संदेश में उन्हें मैदान पर एक योद्धा" बताया और यूरोपा लीग में क्लब की जीत और 2025/26 सीजन के दौरान उनकी कप्तानी में उनकी भूमिका को याद किया। क्लब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैदान पर एक योद्धा, हमारी यूरोपा लीग जीत का अहम हिस्सा और 2025/26 सीजन के कप्तान। आपके अगले सफर के लिए शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News