Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एटीपी टूर: बाएज ने केकमनोविच को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई


किट्जबुहेल (ऑस्ट्रिया), 21 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के स्टार टेनिस खिलाड़ी सेबेस्टियन बाएज ने मंगलवार को 'जेनराली ओपन' के पहले दौर में मियोमिर केकमनोविच को मात दी। ऑस्ट्रिया के शहर किट्जबुहेल में जारी क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में बाएज ने कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्बियाई खिलाड़ी को शिकस्त दूसरे दौर में जगह बनाई।

किट्जबुहेल (ऑस्ट्रिया), 21 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के स्टार टेनिस खिलाड़ी सेबेस्टियन बाएज ने मंगलवार को 'जेनराली ओपन' के पहले दौर में मियोमिर केकमनोविच को मात दी। ऑस्ट्रिया के शहर किट्जबुहेल में जारी क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में बाएज ने कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्बियाई खिलाड़ी को शिकस्त दूसरे दौर में जगह बनाई।

किट्जबुहेल में एटीपी 250 इवेंट में दो पूर्व चैंपियन के बीच हुए मुकाबले में, बाएज ने 6-3, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की। यह केकमनोविच के साथ उनके चार टूर-लेवल मुकाबलों में पहली जीत थी। एटीपी स्टैट्स के अनुसार, 2023 के चैंपियन बाएज को 13 ब्रेक प्वाइंट्स मिले, जिनमें से वे केवल तीन को ही भुना पाए, लेकिन फिर भी 1 घंटे 49 मिनट के बाद 2020 के चैंपियन केकमनोविच पर जीत हासिल करने में सफल रहे।

एटीपी रैंकिंग में पूर्व नंबर 18 खिलाड़ी बाएज ने कोर्ट पर दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे वापस आकर खुशी हो रही है, क्योंकि यह जगह बहुत पसंद है। मुझे यहां के लोग, भीड़, कोर्ट, शहर, सब कुछ पसंद है। हम एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। मुझे लगता है कि आज अहम बात यह थी कि प्रत्येक प्वाइंट पर डटे रहें और फोकस बनाए रखें, क्योंकि यहां ऊंचाई की वजह से कभी-कभी गेंद को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि आज मैंने इसे बहुत अच्छे से संभाला, इसलिए मैं अगले दौर में पहुंचकर खुश हूं।"

बाएज ने घरेलू पसंदीदा डोमिनिक थिएम को शिकस्त देकर ऑस्ट्रियाई आल्प्स में 2023 का खिताब अपने नाम किया था। अब वह इस साल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए तीसरी वरीयता प्राप्त आर्थर रिंडरकनेच का सामना करेंगे। अर्जेंटीना के 25 वर्षीय खिलाड़ी का 2026 सीजन का रिकॉर्ड अब 20-16 का हो गया है, जिसमें जनवरी में ऑकलैंड चैंपियनशिप मैच तक का सफर भी शामिल है।

दूसरी तरफ, मंगलवार को किट्जबुहेल में जान-लेनार्ड स्ट्रफ ने भी कड़े मुकाबले के बाद तीन सेटों में जीत हासिल की। विंबलडन के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार खेल रहे जर्मनी के छठे वरीय खिलाड़ी ने अलेक्जेंडर शेवचेंको को 3-6, 7-6(5), 6-4 से हराकर मारियानो नावोन के खिलाफ मुकाबला पक्का किया।

मार्को ट्रुंगेलिटी और क्वेंटिन हैलिस, दोनों ने किट्जबुहेल में अपने अभियान की शुरुआत सीधे सेटों में जीत के साथ की। ट्रुंगेलिटी ने आठवें वरीय जुआन मैनुअल सेरुंडोलो को 6-2, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया, जहां उनका सामना यानिक हनफमैन से होगा। वहीं, हैलिस ने लास्लो जेरे को 7-6(4), 6-4 से मात दी। फ्रांसीसी खिलाड़ी का अगला मुकाबला दूसरे वरीय वैलेन्टिन वाचेरोट से होगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News