Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'गदर' के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल


मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि फिल्म में निभाए गए उनके किरदार तारा सिंह ने उन्हें दर्शकों के साथ ऐसा अटूट रिश्ता दिया, जो समय के साथ और भी मजबूत होता गया।

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि फिल्म में निभाए गए उनके किरदार तारा सिंह ने उन्हें दर्शकों के साथ ऐसा अटूट रिश्ता दिया, जो समय के साथ और भी मजबूत होता गया।

ज़ी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का 15 जून को ज़ी सिनेमा और ज़ी बॉलीवुड पर विशेष प्रसारण किया जाएगा। आमिर खान की फिल्म 'लगान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के बावजूद 'गदर: एक प्रेम कथा' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही और आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है।

सनी देओल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "तारा सिंह ने मुझे दर्शकों के साथ ऐसा रिश्ता दिया है, जो समय के साथ और मजबूत हुआ है। 25 साल बाद भी 'गदर' के लिए लोगों का प्यार उतना ही जबरदस्त महसूस होता है। किसी भी अभिनेता के लिए इससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता। इस प्यार के लिए मैं पूरे भारत का धन्यवाद करता हूं। हिंदुस्तान जिंदाबाद था, हिंदुस्तान जिंदाबाद है और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा।"

फिल्म में सकीना का किरदार निभाने वाली अमीषा पटेल ने कहा कि यह भूमिका उनके जीवन की सबसे यादगार उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा, "25 साल बाद भी दर्शकों को सकीना और इस कहानी का जश्न मनाते देखना बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव है। 'गदर' हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी।"

फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि "'गदर' पूरी आस्था, भावनाओं और कहानी कहने के विश्वास के साथ बनाई गई थी। दर्शकों ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उससे कहीं बड़ा बना दिया। 25 साल बाद भी लोगों का यह प्यार हम सभी को विनम्र बना देता है।"

भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में प्रेम, त्याग, पारिवारिक मूल्यों और देशभक्ति का ऐसा संगम दिखाया गया था, जिसने हर पीढ़ी के दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। आज भी फिल्म के किरदार, संवाद और कई यादगार दृश्य लोगों की स्मृतियों में जीवंत हैं।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News