चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। संगीतकार सैम सीएस ने खुलासा किया है कि बहुचर्चित एनिमेशन फ्रेंचाइजी 'महावतार' की अगली फिल्म 'महावतार परशुराम' के लिए वह लगभग एक घंटे का संगीत तैयार कर चुके हैं। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि फिल्म की टीम अब उनके तैयार किए गए संगीत के आधार पर दृश्यों (सीन्स) पर काम कर रही है।
![]()
चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। संगीतकार सैम सीएस ने खुलासा किया है कि बहुचर्चित एनिमेशन फ्रेंचाइजी 'महावतार' की अगली फिल्म 'महावतार परशुराम' के लिए वह लगभग एक घंटे का संगीत तैयार कर चुके हैं। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि फिल्म की टीम अब उनके तैयार किए गए संगीत के आधार पर दृश्यों (सीन्स) पर काम कर रही है।
सैम सीएस ने कहा, "फिल्म के लगभग एक घंटे का संगीत तैयार हो चुका है और टीम उसी के अनुरूप एनिमेशन सीन्स विकसित कर रही है।"
उन्होंने फिल्म की निर्देशन टीम की भी जमकर तारीफ की और कहा कि पूरी टीम पहली फिल्म से भी ज्यादा भव्य और शानदार एनिमेशन फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
गौरतलब है कि सैम सीएस ने इस पैन इंडिया एनिमेशन फिल्म के संगीत पर दुनिया भर के 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय तकनीशियनों के साथ काम किया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक प्रक्रिया से हटकर पहले संगीत तैयार किया गया है और उसके बाद विजुअल्स बनाए जा रहे हैं। आमतौर पर फिल्मों में पहले दृश्य तैयार होते हैं और फिर उनके अनुसार संगीत कंपोज किया जाता है, लेकिन 'महावतार परशुराम' में संगीत ही पूरी कहानी और भावनात्मक प्रवाह को दिशा देने का काम कर रहा है। भारतीय सिनेमा में इस तरह का 'म्यूजिक-फर्स्ट' प्रयोग बेहद दुर्लभ माना जाता है।
'महावतार नरसिंह' की जबरदस्त व्यावसायिक और समीक्षकीय सफलता के बाद अब 'महावतार परशुराम' को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।
सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। हॉलीवुड का अनुभव रखने वाले संगीतकारों सहित 250 से अधिक विदेशी तकनीशियन इस परियोजना से जुड़े हैं। भव्य ऑर्केस्ट्रेशन, गहरी साउंड लेयरिंग और विजुअल्स के साथ पूरी तरह मेल खाता संगीत इसकी प्रमुख विशेषताएं होंगी।
बताया जा रहा है कि पिछले संस्करणों की तुलना में 'महावतार परशुराम' में पूरी तरह नए विजुअल मॉडल और अत्याधुनिक ग्राफिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अनुरूप सैम सीएस का संगीत भी एक नए आयाम में सुनाई देगा।
--आईएएनएस
डीएससी
Leave A Reviews