Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गाजा मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति कर रहीं सोनिया गांधी, 1984 सिख दंगों पर रहती हैं चुप : भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह


नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी. सिंह ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे गाजा मुद्दे पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं।

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी. सिंह ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे गाजा मुद्दे पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं।

आर.पी. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "सोनिया गांधी गाजा के बारे में बात करती हैं क्योंकि उन्हें वोट बैंक दिखते हैं। लेकिन दिल्ली में तीन हजार सिखों को उनके पति राजीव गांधी के समय में मरवाया गया, उसके बारे में वे कभी बात नहीं करतीं। पंजाब में बच्चे गायब हो रहे हैं, उस पर भी चुप्पी साधे रखती हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "सतनामी बाई के साथ कांग्रेस के 27 लोगों द्वारा बलात्कार का मामला हो, उसके बारे में भी वे मौन रहती हैं। वे सेलेक्टिव मानवाधिकार की बात करती हैं। जब बात अपने लोगों पर आती है तो जवाब देने से बचती हैं।"

सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। जनता उन्हें प्यार करती है और उनके नाम पर वोट पड़ता है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। मनमोहन सिंह तो सोनिया गांधी द्वारा हैंडपिक किए गए थे। उन्हें कांग्रेस की कमेटी ने चुना था, देश की जनता ने नहीं।"

महाराष्ट्र में कथित टीईटी पेपर लीक मामले पर आर.पी. सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। उन्होंने कहा, "जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और पेपर दोबारा आयोजित किया जाएगा। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।"

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन करते हुए सिंह ने राम मंदिर चंदे घोटाले पर कहा, "धन चुराने वालों को भगवान महादंड देंगे। साथ ही सरकार और अदालत भी उन्हें सजा देगी।"

उन्होंने राम मंदिर प्रकरण में सामने आई 20 पेज की रिपोर्ट और 10 नए खुलासों पर जोर देकर कहा, "सरकार रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर रही है। चाहे कोई भी अधिकारी या कर्मचारी हो, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। कोई भी छूटेगा नहीं।"

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News