Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गणपति बप्पा से प्रार्थना है कि मुंबई के सभी लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखें : रितु तावड़े


मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के महापौर आवास में करीब साढ़े चार साल बाद गणपति बप्पा की स्थापना की गई। इस मौके पर बीएमसी की मेयर रितु तावड़े ने खुशी जताते हुए कहा कि सुबह छह बजे पूजा शुरू हुई और महापौर आवास पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के महापौर आवास में करीब साढ़े चार साल बाद गणपति बप्पा की स्थापना की गई। इस मौके पर बीएमसी की मेयर रितु तावड़े ने खुशी जताते हुए कहा कि सुबह छह बजे पूजा शुरू हुई और महापौर आवास पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

आईएएनएस से बातचीत में मेयर रितु तावड़े ने कहा कि उन्होंने गणपति बप्पा से प्रार्थना की है कि मुंबई के सभी लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखें। मुंबई के लोग बहुत मजबूत हैं और हर संकट का सामना करने के साथ-साथ समस्याओं को दूर करने का जज्बा भी रखते हैं। मुंबई में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और शहर के अलग-अलग घरों में बप्पा का आगमन हुआ है। महापौर आवास पर भी विधि-विधान से गणपति पूजा की गई, जिससे वहां का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों को लेकर मेयर ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले मुंबई की विभिन्न चौपाटियों, प्राकृतिक जल निकायों और कृत्रिम विसर्जन तालाबों का निरीक्षण किया था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इन स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रितु तावड़े के मुताबिक, हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में बीएमसी ने मुंबई में 358 कृत्रिम विसर्जन तालाब तैयार किए हैं। उन्होंने बताया कि निर्देश के अनुसार 6 फीट से कम ऊंचाई वाली गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया जाना है।

मेयर ने मुंबईवासियों से अपील करते हुए कहा कि गणेश उत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ विसर्जन व्यवस्था में भी बीएमसी का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से अपना त्योहार मनाएं।

मेयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा को मेयर आवास पर अत्यंत भक्तिपूर्ण और आनंदमय माहौल में स्थापित किया गया। हमारे प्रिय बप्पा के आगमन से नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभता का संचार हुआ है। हमारे आराध्य देव, प्रिय बप्पा की कृपा-दृष्टि पूरे मुंबई शहर और यहां के सभी नागरिकों पर सदैव बनी रहे। उनके श्रीचरणों में मेरी यही विनम्र प्रार्थना है कि सभी नागरिकों को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली प्राप्त हो। महाराष्ट्र के राज्य-उत्सव 'श्री गणेशोत्सव' के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Date & Time : 2026-09-14 13:50:05

Share:

Leave A Reviews

Related News