Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उज्जैन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत रैली में गैस के गुब्बारे में आग, 2 घायल

उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम उज्जैन आगमन पर गुरुवार को शहर में भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। रैली में भारी उत्साह देखने को मिला, लेकिन इस बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर रखे हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें फैलने पर मंच पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता घबरा गए और कुछ लोग खुद को बचाने के लिए मंच से नीचे गिर पड़े। इस दुर्घटना में दो कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

रैली के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। नानाखेड़ा से लेकर फ्रीगंज टावर चौराहा तक प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। रैली में शामिल वाहनों और कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण आम जनता को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई।

इसके अलावा, रैली मार्ग पर कई निजी और सरकारी अस्पताल स्थित थे, लेकिन तेज डीजे के शोर के कारण अस्पतालों में भर्ती मरीज और उनके परिजन परेशान हुए। आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह शोर-शराबा बड़ी बाधा बना।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने घटना के तुरंत बाद घायल कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और आग पर काबू पाया। प्रशासन ने रैली के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News