Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार


न्यू चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रविवार को तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि अपनी ताकत पर भरोसा रखने और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने से उन्हें टेस्ट में असर डालने में मदद मिली।

न्यू चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रविवार को तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि अपनी ताकत पर भरोसा रखने और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने से उन्हें टेस्ट में असर डालने में मदद मिली।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद सुथार ने अपनी गेंदबाजी पर कहा कि उनकी योजना सीधी थी। वह लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करते हुए पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाना चाहते थे।

उन्होंने कहा, "स्पेल के दौरान मेरा ध्यान सही जगहों पर गेंदबाजी करने और अपनी ताकत पर भरोसा करने पर था। विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश सही जगहों पर गेंदबाजी करने और जितनी हो सके उतनी लगातार सही लेंथ पर गेंद डालने की थी।"

अपनी खूबियों के सवाल पर सुथार ने कहा, "विकेट से कुछ मदद मिल रही थी, और मेरी ताकत गेंद को टर्न कराना है। इसलिए मेरा मकसद ज्यादा से ज्यादा टर्न हासिल करना था क्योंकि पिच से मदद मिल रही थी। साथ ही, मैं अच्छी जगहों पर गेंदबाजी करना और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालना चाहता था, क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी। मेरा पूरा ध्यान इसी पर था।"

सुथार ने अपनी सफलता का श्रेय कप्तान गिल को देते हुए कहा कि उनका मेरे खेल को समझना मेरे काम आया।

बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, "हम साथ खेले हैं, इसलिए वह मेरी ताकत और मेरी गेंदबाजी को अच्छी तरह समझते हैं। उसी के आधार पर, वह मुझे फील्ड प्लेसमेंट, मैच की स्थितियों और मुझे किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए, इस बारे में गाइड करते हैं।"

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे सुथार को गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। सुथार ने पहले ही टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया।

बल्लेबाजी के दौरान 8वें नंबर पर उतरते हुए सुथार ने 41 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में 15.5 ओवर में 7 मेडन फेंकते हुए मात्र 21 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं।

सुथार के ऑलराउंड प्रदर्शन की पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी तारीफ की है।

रविवार को टेस्ट का दूसरा दिन था। दिन की समाप्ति के समय अफगानिस्तान 113 रन पर अपने 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की है।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News