Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गोंडा: गोकशी में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती


गोंडा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गोंडा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमरुद्दीन उर्फ कचनें निवासी अलीनगर लोनावा दरगाह, थाना खरगूपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।

थाना इटियाथोक पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को वांछित अभियुक्त के आने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कमरुद्दीन उर्फ कचनें के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना इटियाथोक पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News