Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गोवा में महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार


कुरचोरम, 11 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा के कुरचोरेम पुलिस स्टेशन ने काकोडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के पास हुई यौन उत्पीड़न की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस गंभीर मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण मडगांव जिला अस्पताल में कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

कुरचोरम, 11 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा के कुरचोरेम पुलिस स्टेशन ने काकोडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के पास हुई यौन उत्पीड़न की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस गंभीर मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण मडगांव जिला अस्पताल में कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को सुबह 08:16 बजे कुरचोरेम पुलिस स्टेशन को पणजी पीसीआर से काकोडा आईडीसी में एक 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर पीएसआई मयूर को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने पीड़िता और उसके पति से जानकारी ली और शिकायत दर्ज की।

प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह 06:30 बजे से 07:50 बजे के बीच इंडस्ट्रियल एस्टेट के पीछे एक सुनसान पहाड़ी इलाके में हुई। आरोपी की पहचान मेघालय के 30 वर्षीय रोबिलसन सी. एच. मारक के रूप में हुई है। वह सीएचसी काकोरा के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता की मां को पहले से जानता था, क्योंकि उन्होंने केरल में एक साथ काम किया था।

आरोप है कि काम दिलाने और काम की जगह दिखाने के बहाने आरोपी पीड़िता को काकोडा आईडीसी के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को इस बारे में बताया और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

इस मामले में कुरचोरम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय सूत्रों की मदद से उसी दिन सुबह 11:19 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पीड़िता का मडगांव जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को आवश्यक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मामले की जांच एलपीएसआई सोनल गांवकर कर रही हैं। यह जांच कुरचोरेम के पीआई मेलसन कुलाको और क्वेपम के एसडीपीओ नीलेश राणे की देखरेख में हो रही है। पूरे मामले की निगरानी दक्षिण गोवा के एसपी अक्षत आयुष (आईपीएस) कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-11 22:55:01

Share:

Leave A Reviews

Related News