Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

खंडवा के छात्रों से सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करवाने पर सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल निलंबित


खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटाजन के प्राचार्य संदीप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई संभागायुक्त द्वारा कलेक्टर ऋषव गुप्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

मामला कुछ दिन पहले का है, जब स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान कुछ बाहरी लोग पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को स्वच्छता पखवाड़ा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहते हैं, लेकिन पर्यावरण पर बात करने के बजाय उन्होंने छात्रों से नीट परीक्षा पेपर लीक, सोनम वांगचुक के आंदोलन और अन्य राजनीतिक-सामाजिक विषयों पर संदेश बुलवाए तथा उसका वीडियो बना लिया। इस दौरान स्कूल में लगी तस्वीरों पर भी टिप्पणी की गई थी, जिसकी शिकायत रोशनी चौकी पुलिस में भी दर्ज कराई गई थी।

एसडीएम की जांच और अन्य अनियमितताएं

इस घटना के सामने आने के बाद हरसूद के एसडीएम ने स्कूल के निरीक्षण के लिए एक विशेष दल का गठन किया था। जांच के दौरान स्कूल संचालन में कई अन्य तरह की अनियमितताएं भी पाई गईं, जिसके आधार पर प्राचार्य के खिलाफ यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नारायण सिंह ने जानकारी दी कि संदीप यादव के निलंबन के बाद अब इसी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक हरिश कुमार रजक को प्राचार्य का प्रभार सौंपा गया है।

Share:

Leave A Reviews

Related News