Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: श्री रामलीला का हो रहा भव्य आयोजन - नारद मोह से होगा श्री गणेश


रामनगर. रामनगर के पूर्व नगर परिषद कार्यालय परिसर, वार्ड नंबर 7 में इस वर्ष भी भक्ति और मर्यादा का संगम देखने को मिलेगा।

आदर्श रामलीला मंडल व्यापारी संघ के सौजन्य से तथा मां शारदा शक्तिपीठ श्री आदर्श रामलीला मंडल, देवी धाम मैहर के अनुभवी कलाकारों द्वारा श्री राम कथा का पावन मंचन आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो रहा है।

रामलीला का श्री गणेश आज नारद मोह के प्रसंग से होगा, जिसमें देवर्षि नारद के अहंकार और भगवान विष्णु की माया की अद्भुत कथा का मंचन किया जाएगा।

आयोजक समिति के कार्यकारी एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने बताया कि दशहरे तक चलने वाले इस भक्तिमय आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच को भव्य रूप से सजाया गया है और बाहर से आए कलाकार रामनगर पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा - “यह आयोजन केवल लीला नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा है। दशहरे तक चलने वाले इस भक्तिमय आयोजन में सभी श्रद्धालु भक्तजनों की सक्रिय उपस्थिति व भागीदारी अपेक्षित है। सभी नगरवासी समय से आयोजन स्थल पर पहुंचकर भक्ति रस का पान करें।”

आयोजन समिति ने सभी रामनगर वासियों से अपील की है कि प्रतिदिन पूर्व नगर परिषद कार्यालय परिसर, वार्ड नंबर 7 में पहुंचकर श्री रामलीला का आनंद लें.

Date & Time : 2026-10-05 06:27:20

Share:

Leave A Reviews

Related News