Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कंपनी में चोरी करने वाले तीन आरोपी दबोचे, करीब 3 करोड़ का माल बरामद


ग्रेटर नोएडा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट-बी स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पेटीएम ट्रांजेक्शन मशीनें, प्रिंटर, एयरटेल कंपनी के सेटअप बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

ग्रेटर नोएडा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट-बी स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पेटीएम ट्रांजेक्शन मशीनें, प्रिंटर, एयरटेल कंपनी के सेटअप बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए छोटे लोडर वाहन को भी कब्जे में लिया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को थाना सूरजपुर पुलिस ने न्यू दादरी जंक्शन के पास सूरजपुर थाना क्षेत्र के जंगल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बिलाल पुत्र मोहम्मद अकरम, सलमान पुत्र गफ्फार और आदिल पुत्र फराहिम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दिल्ली नंबर के छोटे लोडर वाहन में रखा चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस पूछताछ के अनुसार, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर की साइट-बी स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में घुसकर चोरी की थी। आरोपी कंपनी में रखी पेटीएम ट्रांजेक्शन मशीनें, एयरटेल सेटअप बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छोटे लोडर वाहन में भरकर ले गए थे।

पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। बरामदगी में 1,512 पीओएस पेटीएम ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीनें, 1,660 मोबाइल टाइप पीओएस पेटीएम ट्रांजेक्शन मशीनें और एयरटेल कंपनी के अलग-अलग आकार के 147 सेटअप बॉक्स शामिल हैं। इसके अलावा एक बारकोड प्रिंटर मशीन, दो क्यूआर कोड स्कैनर मशीनें, दो रोल शोल्डर वायर, 10 मदरबोर्ड, वारदात में इस्तेमाल किया गया एक छोटा लोडर वाहन और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपए है। इस मामले में थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार बिलाल (करीब 26 वर्ष) गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा गांव का निवासी है। सलमान (करीब 32 वर्ष) मूल रूप से बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के बालखा गांव का निवासी है और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दोनी में रहता है।

तीसरा आरोपी आदिल (करीब 26 वर्ष) बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का निवासी है और वर्तमान में हल्दोनी में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदिल के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का सामान रखने या उससे संबंधित अपराधों तथा आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ थाना बन्ना देवी, खैर और सासनी गेट, अलीगढ़ में दर्ज मामले भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सूरजपुर थाने में जुआ अधिनियम के तहत भी एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है।

वहीं, बिलाल और सलमान के खिलाफ इस मामले से संबंधित चोरी के मुकदमे के अलावा सूरजपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी के सामान को कहां खपाने की योजना थी तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-15 17:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News