ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने की पुलिस ने खेतों और नलकूपों में लगी पानी की मोटर व अन्य सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर करीब 5 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है।
![]()
ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने की पुलिस ने खेतों और नलकूपों में लगी पानी की मोटर व अन्य सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर करीब 5 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है।
बरामद सामान में पानी की 17 मोटर/समरसिबल, पानी के 21 पंखे, 20 एल्युमिनियम आर्मेचर, दो मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम तांबे का तार और पांच किलोग्राम नट-बोल्ट शामिल हैं। इसके अलावा, चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली रेती, हथौड़ी और प्लास भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिपांशु पुत्र मेघराज, निवासी रोशनपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता रेलवे रोड दादरी बताया गया है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 28 फरवरी 2026 को सलारपुर कलां में खेत में लगी चार पानी की मोटर चोरी की थी। इस मामले में थाना जारचा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 16 अगस्त 2026 को दादूपुर खटाना स्थित नलकूप से 7.5 एचपी की बिजली की मोटर चोरी की गई थी। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज किया गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
इसी क्रम में 18 सितंबर को जारचा पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिपांशु को सैंथली की मढ़ैय्या तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दिन के समय गांवों और सुनसान इलाकों में स्थित खेतों तथा ट्यूबवेलों की रेकी करता था। इसके बाद रात के समय चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर रिंच और अन्य औजारों की मदद से पानी की मोटर, समरसिबल और पंखे खोलकर चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को आरोपी किसी सुरक्षित स्थान पर एकत्र करता था। मौका मिलने पर मोटरों को खोलकर उनके अंदर लगे एल्युमिनियम और अन्य धातु के पुर्जे तथा तांबे के तार अलग कर लिए जाते थे।
पुलिस के मुताबिक, इन धातुओं को बेचकर आरोपी अवैध रूप से पैसे कमाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, जो बिना नंबर प्लेट के थी, भी बरामद की है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के मामलों के साथ-साथ अवैध हथियार रखने के आरोप में भी कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ थाना जारचा में बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद सामान में चोरी की पानी की 17 मोटर/समरसिबल, पानी के 21 पंखे, 20 एल्युमिनियम आर्मेचर, दो मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम मोटरों के अंदर का तांबे का तार, पांच किलोग्राम नट-बोल्ट, एक रेती, एक हथौड़ी और एक प्लास शामिल हैं। इसके अलावा, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस अब आरोपी के साथी और उसके द्वारा की गई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस
पीकेटी/डीकेपी
Leave A Reviews