Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: 20 साल से पढ़ा रहे अतिथि शिक्षक, आज भी नियमितीकरण और सुविधाओं का इंतजार


रामनगर। मध्यप्रदेश की सरकारी शिक्षा को पिछले दो दशकों से मजबूती प्रदान कर रहे अतिथि शिक्षक आज भी प्रश्नों और उत्तरों के बीच ही अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। सरकारें आती-जाती रहीं, लोक नायक प्रश्न-उत्तर बनाते रहे, लेकिन प्रदेश के भविष्य को गढ़ने वाले ये शिक्षक आज भी उपेक्षा, मनमानी और शोषण की राजनीति के शिकार बने हुए हैं।

एक तरफ देश के श्रम नियम सेवाओं के दौरान कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश, बीमा और पीएफ फंड जैसी सुविधाएं देने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ अतिथि शिक्षकों के लिए दो दशकों से केवल ‘यूज एंड थ्रो’ की स्थिति बनी हुई है।

न अवकाश, न बीमा, न भविष्य

18-20 सालों से स्कूलों में अपना पूरा समय और श्रम देने के बाद भी अतिथि शिक्षकों को अत्यल्प मानदेय मिलता है। न कोई आकस्मिक अवकाश की पात्रता है, न उच्च अध्ययन-अध्यापन की सुविधा, न सही प्रशिक्षण और न ही भविष्य की कोई आशा।

किसी भी पल, किसी भी क्षण एक झटके से बिना मानदेय, बिना पारिश्रमिक का भुगतान किए बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

सड़क हादसों और तनाव में जा रही जान

इस शोषणकारी व्यवस्था के चलते न जाने कितने अतिथि शिक्षक स्कूल आते-जाते सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा चुके हैं। तो कितने ही इस व्यवस्था से तंग आकर आत्महत्या जैसी घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लाखों परिवारों का भविष्य दांव पर है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।

कब मिलेगा न्याय ?

मध्यप्रदेश के राजनेताओं और नौकरशाहों की चालों के शिकार ये शिक्षक आज भी अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। झूठ, ढोंग और पाखंड के साथ अन्याय-अत्याचार की यह अवधारणा सरकार और सत्ता के लिए कितनी फलीभूत होगी, यह कहा नहीं जा सकता।

लेकिन एक बात तय है - जिस प्रदेश का शिक्षक ही असुरक्षित हो, उस प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रह सकता है ?

अतिथि शिक्षकों की मांग है कि उन्हें नियमितीकरण, सम्मानजनक मानदेय, अवकाश, बीमा और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएं, ताकि वे भी सम्मान के साथ जिंदगी जी सकें और बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें।

Date & Time : 2026-11-23 10:32:58

Share:

Leave A Reviews

Related News