Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गुजरात: प्रफुल पंशेरिया ने प्रधानमंत्री की 'देश के हित के लिए फ्यूल बचाने' की अपील का स्वागत किया


गांधीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने प्रधानमंत्री की जन-अपील का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। हाल ही में, पाटीदार समुदाय के एक सम्मेलन के दौरान, स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुलभाई पंशेरिया ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के नागरिकों से फ्यूल का समझदारी से इस्तेमाल करने की की गई विनम्र अपील को स्वीकार किया है और देश के हित में एक प्रेरणा देने वाला फैसला लिया है।

गांधीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने प्रधानमंत्री की जन-अपील का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। हाल ही में, पाटीदार समुदाय के एक सम्मेलन के दौरान, स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुलभाई पंशेरिया ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के नागरिकों से फ्यूल का समझदारी से इस्तेमाल करने की की गई विनम्र अपील को स्वीकार किया है और देश के हित में एक प्रेरणा देने वाला फैसला लिया है।

इस बारे में और जानकारी देते हुए मंत्री प्रफुलभाई पंशेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी की हर सांस देश की तरक्की के लिए है। मौजूदा वैश्विक हालात और युद्ध की स्थिति के बावजूद, भले ही भारत के पास पर्याप्त तेल भंडार हैं, अगर हम फ्यूल का समझदारी से इस्तेमाल करते हैं, तो यह देश की आर्थिक तरक्की में हमारा सीधा योगदान होगा।

उन्होंने आगे कहा कि एक वफादार सैनिक और देश के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर, मैं इस मिशन में हिस्सा लेने के लिए आज से अपनी सुरक्षा में चल रही 'पायलटिंग कार' का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर रहा हूं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भविष्य में मैं इस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल सिर्फ बहुत जरूरी या इमरजेंसी हालात में ही करूंगा।

इससे पहले भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री की जन अपील, आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की खरीद और विदेश यात्रा की अपील, राष्ट्रीय सुरक्षा और युद्धकालीन संदर्भ, ईंधन की कीमतें और सरकारी नीति पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी यात्राओं पर न जाने की अपील की है, जिससे कि विदेशी मुद्रा भंडार कम न हो। उन्होंने कहा कि विदेशी यात्राओं पर जाना लोगों की कोई मूलभूत जरूरत भी नहीं है। इस बीच अरविंद केजरीवाल मिडिल क्लास लोगों की चिंता करते नजर आ रहे हैं। ये वही केजरीवाल हैं, जिनके बाथरूम में सोने का पोट लगा हुआ था। इसकी सबसे ज्यादा परेशानी अरविंद केजरीवाल को ही है, क्योंकि अगर सोना नहीं खरीदेंगे तो पॉट में सोना कैसे लगाएंगे। ये वही केजरीवाल हैं, जिनका शीश महल अय्याशी का अड्डा बन गया था, लेकिन दिल्ली की जनता से ऐसा करारा जवाब दिया कि आम आदमी पार्टी की टॉपी और मफलर दोनों गायब हो गए हैं और खुद अरविंद केजरीवाल भी गायब हो गए हैं। अब वो अरविंद केजरीवाल मध्यम वर्ग की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी की फिक्र कोई और नहीं केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कोंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री नहीं हैं। अगर कोई कोम्प्रोमाइज्ड है तो वो राहुल गांधी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रगो में खून की एक-एक बूंद भारत और भारत के लोगों के लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारत विरोधी बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य एशिया में युद्ध शुरू हुए 70 दिन से ज्यादा हो गए। क्या देश में तेल की कमी हुई, क्या तेल के दाम बढ़े बल्कि एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती जरूर की गई। कदम इतने ठोस बढ़ाए गए कि देश में तेल और गैस की किसी भी तरह की कोई कमी न पड़े।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News