Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की 'तुम मेरे हो' फिल्म में दिखेगा प्यार का खूबसूरत सफर


मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की आने वाली रोमांटिक फिल्म 'तुम मेरे हो' के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का टीजर जारी किया।

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की आने वाली रोमांटिक फिल्म 'तुम मेरे हो' के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का टीजर जारी किया।

टीजर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां प्यार बेहद ताकतवर और आम जिंदगी से अलग महसूस होता है। भावुक पलों और खूबसूरत दृश्यों से भरे टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी के एहसास को और गहरा बनाता है।

खास बात यह है कि 'तुम मेरे हो' से ईशा मालवीय बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

आशीष पांडा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय के अलावा शान आर ग्रोवर और अनुष्का लुहार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को आरती एस और देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रोमांच मेहता और अम्मान रियास्ती इसके को-प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म के बारे में निर्देशक आशीष पांडा ने कहा, "'तुम मेरे हो' के जरिए प्यार की गहराई को बड़े पर्दे पर पेश करना एक सपने जैसा लगता है। यह ऐसी कहानी है, जिसमें प्यार सिर्फ खूबसूरत पलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उन भावनाओं, चुनौतियों और परिस्थितियों को भी दिखाया गया है, जो दो लोगों के रिश्ते की परीक्षा लेती हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम एक ऐसी गहरी प्रेम कहानी बनाना चाहते थे, जिसमें एक्शन और एडवेंचर का रोमांच भी हो। इससे दर्शकों को बड़े स्तर पर एक सिनेमाई अनुभव मिलेगा।"

गुरमीत चौधरी के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए आशीष पांडा ने कहा, "एक अभिनेता और निर्माता के तौर पर गुरमीत चौधरी के साथ काम करना बेहद आसान रहा। हमें एक बार भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हम सिर्फ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। ऐसा लगा जैसे हम मिलकर कुछ ऐसा बना रहे हैं, जो हमारे दिल से निकला है। गुरमीत ने अपने किरदार के लिए जरूरी गंभीरता और विश्वास को बखूबी पेश किया और वह पूरी तरह इस कहानी की दुनिया में डूब गए।"

'तुम मेरे हो' की कहानी निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखी है।

फिल्म के गीत रश्मि विराग मिश्रा, मिथुन, अजीम शिराजी, संजू राठौड़, विवेक वर्मा और गीत सागर ने लिखे हैं।

वहीं, फिल्म के लिए मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष, उद्दीपन शर्मा और अर्जुन हरजाई ने संगीत तैयार किया है।

'तुम मेरे हो' इस साल 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-24 23:00:10

Share:

Leave A Reviews

Related News