Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गुवाहाटी हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल असिस्टेंट के कई पदों पर वैकेंसी, 11 जून तक करें आवेदन


दिसपुर, 28 मई (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए कोहिमा स्थित गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने न्यायिक सहायक (ज्यूडिशियल असिस्टेंट) के कुल 6 पदों को भरने के लिए नागालैंड राज्य के मूल निवासियों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

दिसपुर, 28 मई (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए कोहिमा स्थित गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने न्यायिक सहायक (ज्यूडिशियल असिस्टेंट) के कुल 6 पदों को भरने के लिए नागालैंड राज्य के मूल निवासियों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

गुवाहाटी हाईकोर्ट की ओर से ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पद के लिए जारी 6 रिक्तियों में नागालैंड के मूल निवासियों के लिए 4, कोन्याक जनजाति के लिए 1, और फोम जनजाति के लिए 1 पद आरक्षित है।

इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे कोर्ट की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा, मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,800 से 1,19,700 रुपए और ग्रेड पे 4,200 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (नागालैंड के स्वदेशी निवासी) के लिए 250 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News