Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हजारीबाग की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में नौकरी का वादा पूरा नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मची रही अफरा-तफरी

हजारीबाग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित सीसीएल की चंद्रगुप्त ओपन कास्ट कोल परियोजना में बुधवार को एक युवक कंपनी परिसर में लगे ऊंचे टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान विस्थापित क्षेत्र के पचड़ा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।

उसका आरोप है कि सुशी इन्फ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने उसे नौकरी देने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई बार गुहार लगाने के बावजूद वादा पूरा नहीं किया गया। राहुल के मुताबिक, उसने करीब छह महीने पहले कंपनी का ट्रायल भी पास कर लिया था। इसके बावजूद उसे काम नहीं मिला। उसका आरोप है कि कंपनी के महाप्रबंधक आरएस यादव ने रोजगार देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन बाद में इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने और आश्वासन मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

राहुल ने हाथ से लिखे एक पत्र में भी कंपनी के महाप्रबंधक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। घटना के बाद सीसीएल प्रबंधन से संपर्क करने पर अधिकारियों ने इसे माइन डेवलपर कम ऑपरेटर (एमडीओ) से जुड़ा मामला बताया। प्रबंधन के अनुसार, इस विवाद का समाधान एमडीओ कंपनी के स्तर पर किया जाना है। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने इस रुख पर नाराजगी जताई।

उनका कहना है कि परियोजना की निगरानी करने वाली मुख्य एजेंसी होने के नाते सीसीएल अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी गई। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। काफी मान-मनौवल के बाद स्थिति शांत हुई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर रोजगार के वादे से जुड़े विवाद का समाधान करने की मांग की है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-04 19:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News