Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'हम कमजोर सीट नहीं लेंगे, ये बिल्कुल कंफर्म है', सपा पर एक बार फिर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद


नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी गुरुवार को मेनिफेस्टो जारी करेगी। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह उनका फैसला है और हम इसमें क्या टिप्पणी कर सकते हैं। इसी दौरान, सीट बंटवारे को लेकर सपा की ओर से 26 सीटों की पेशकेश की जाने पर इमरान मसूद ने कहा कि हम भीख नहीं मांग रहे हैं और हमें यह मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कमजोर सीट नहीं लेंगे, यह बात तो बिल्कुल कंफर्म है।

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी गुरुवार को मेनिफेस्टो जारी करेगी। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह उनका फैसला है और हम इसमें क्या टिप्पणी कर सकते हैं। इसी दौरान, सीट बंटवारे को लेकर सपा की ओर से 26 सीटों की पेशकेश की जाने पर इमरान मसूद ने कहा कि हम भीख नहीं मांग रहे हैं और हमें यह मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कमजोर सीट नहीं लेंगे, यह बात तो बिल्कुल कंफर्म है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम कमजोर सीट नहीं लेंगे। ये बिल्कुल कंफर्म है कि अगर आप हमें कमजोर सीट देंगे, तो हम नहीं लेंगे।

इमरान ने सपा के शीर्ष नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि जो सीट आप हमें देना चाहते हैं, उन सीटों पर आप लड़ लीजिए। अगर आपको उन पर जीतने की इतनी क्षमता दिखाई दे रही है, तो आप उन सीटों पर लड़िए। हम क्यों लड़ेंगे? हमें वहीं लड़ना है, जहां हम रिजल्ट दे पाएंगे। हम अपने संगठन, अपने नेताओं और अपनी पार्टी को बेहतर समझते हैं। हमारी जीतने की क्षमता को तय करने का अधिकार हमारी पार्टी का है। यह अधिकार सपा के पास नहीं है।

सपा की ओर से 26 सीटें देने की बात पर इमरान मसूद ने कहा कि ये उनका फैसला है, हमारा फैसला हमारी पार्टी लेगी। हमारा फैसला पार्टी को करना है कि क्या करना है, क्या नहीं करना है, हम उसमें क्या कर सकते हैं। क्या हमने आपसे 26 सीटों की भीख मांगी है क्या? आप अपनी 26 सीटें अपने पास रखिए।

इसी दौरान उन्होंने सपा के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि अब राहुल गांधी फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि संभावनाओं पर तो पूरी दुनिया चलती है, मैं बहुत सकारात्मक हूं, नकारात्मक आदमी नहीं हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ दौरे पर मसूद ने कहा कि उनका कार्यक्रम है, उनके कार्यक्रम की तैयारी है और क्या हो सकता है। जो पार्टी का निर्देश होगा, जो आदेश होगा, वही होगा।

इसी बीच, सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस की अगली बैठक पर उन्होंने कहा कि अगली बैठक कहां होनी है, मुझे जानकारी नहीं है। सपा अपना मेनिफेस्टो जारी कर रही है, मैं इस पर कैसे टिप्पणी कर सकता हूं। गठबंधन का अर्थ यही होता है कि संयुक्त प्रेस वार्ता होती है और संयुक्त प्रेस वार्ता में हर बात संयुक्त होती है। गठबंधन का तो अर्थ यही होता है लेकिन यहां कुछ और हो रहा है, तो इसका मुझे पता नहीं है।

मसूद ने एक बार फिर खुले शब्दों में कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब भी हमने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब तो मुख्यमंत्री बनना है तो इससे कम का कोई अर्थ नहीं है।

इस सवाल पर कि सपा के साथ अगर गठबंधन नहीं होता है, तो मायावती के साथ जा सकते हैं, इस पर इमरान मसूद ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि यह हवा-हवाई बात क्यों हो रही है, जिसका हवा में भी सवाल नहीं होना चाहिए।

क्या गठबंधन में सब कुछ सही है? इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक तो दिखाई नहीं दे रहा है, जो हो रहा है, सभी के सामने है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Date & Time : 2026-11-26 12:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News