Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हंसी का जबरदस्त धमाका' लेकर आ रहे हैं जूनियर एनटीआर और अनिल रविपुडी, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग


मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। तेलुगु सिनेमा के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। शनिवार को 'आरआरआर' स्टार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की झलक साझा की।

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। तेलुगु सिनेमा के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। शनिवार को 'आरआरआर' स्टार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की झलक साझा की।

जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, "यह फिल्म हंसी का जबरदस्त धमाका होने वाली है।" उन्होंने पोस्ट में अनिल रविपुडी को टैग किया। इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक अनिल रविपुडी ने कहा, "हमारी जोड़ी का इंतजार काफी समय से था। एक शानदार मनोरंजक फिल्म लेकर आ रहे हैं। शूटिंग बहुत जल्द शुरू होगी।"

फिल्म की घोषणा के साथ ही प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। पोस्ट में जूनियर एनटीआर और अनिल रविपुडी की एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि इस नए प्रोजेक्ट की कहानी और अन्य कलाकारों को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

जूनियर एनटीआर फिलहाल निर्देशक प्रशांत नील की बहुचर्चित फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंधे की चोट से उबरने के बाद उन्होंने अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की थी। बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

'ड्रैगन' का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर और बीजू मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा, जूनियर एनटीआर एक बार फिर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम करने की तैयारी में हैं। दोनों इससे पहले सफल फिल्म 'अरविंदा समेता वीरा राघव' में साथ काम कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नई फिल्म भगवान मुरुगन/कार्तिकेय से प्रेरित पौराणिक कथा पर आधारित होगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से एनटीआरएक्सत्रिविक्रम ' नाम से जाना जा रहा है। जूनियर एनटीआर की नई घोषणा के बाद उनकी आगामी फिल्मों की सूची और भी रोमांचक हो गई है।

--आईएएनएस

वीसी

Date & Time : 2026-11-14 18:45:04

Share:

Leave A Reviews

Related News