Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हार टालने के लिए न्यूजीलैंड का संघर्ष जारी, दूसरे सेशन में भारतीय टीम को मिला सिर्फ एक विकेट


वेलिंगटन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व के मैदान पर खेला जा रहा है। पांचवें दिन का दूसरा सेशन न्यूजीलैंड के नाम रहा। हार टालने का प्रयास कर रही कीवी टीम ने इस सेशन में सिर्फ एक विकेट गंवाया।

वेलिंगटन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व के मैदान पर खेला जा रहा है। पांचवें दिन का दूसरा सेशन न्यूजीलैंड के नाम रहा। हार टालने का प्रयास कर रही कीवी टीम ने इस सेशन में सिर्फ एक विकेट गंवाया।

टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड को एकमात्र झटका विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल के रूप में लगा, जो अंशुल कंबोज की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच देकर पवेलियन लौटे। डेरिल मिचेल क्रीज पर जमे हुए हैं और वह 107 गेंदों का सामना करने के बाद 24 रन बना चुके हैं। वहीं, ग्लेन फिलिप्स उनका साथ 19 रन बनाकर दे रहे हैं। मिचेल और फिलिप्स के बीच छठे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है। यह जोड़ी अब तक 114 गेंदों का सामना कर चुकी है।

दूसरे सेशन में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रन बनाने से ज्यादा डिफेंस पर फोकस करते नजर आए। भारतीय गेंदबाजों ने इस सेशन में विकेट लेने के कुछ चांस जरूर बनाए, लेकिन उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिल सका। कुछ हाफ-चांस को भारतीय फील्डर्स विकेट में तब्दील करने में भी नाकाम रहे। इससे पहले, पांचवें दिन के पहले सेशन में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट गंवाए।

सेट बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 165 गेंदों का सामना करने के बाद 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। इसके बाद रचिन रविंद्र भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 37 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने आखिरी सेशन में कप्तान टॉम लाथम (0) और हेनरी निकोल्स (31) के विकेट गंवाए थे। पहले टेस्ट के आखिरी सेशन में जीत के लिए भारत को 5 विकेट चटकाने होंगे, जबकि न्यूजीलैंड हार को टालने की अपनी कोशिशों को इसी तरह से जारी रखना चाहेगी।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Date & Time : 2026-11-23 08:35:04

Share:

Leave A Reviews

Related News