Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कप्तान शुभमन गिल की सूझबूझ आई काम, भारत के पक्ष में गया डीआरएस का फैसला


वेलिंगटन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम अपनी हार को टालने का प्रयास कर रही है। हालांकि, भारतीय कप्तान शुभमन गिल की सूझबूझ से टीम इंडिया को दूसरे सेशन में बड़ा विकेट मिला।

वेलिंगटन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम अपनी हार को टालने का प्रयास कर रही है। हालांकि, भारतीय कप्तान शुभमन गिल की सूझबूझ से टीम इंडिया को दूसरे सेशन में बड़ा विकेट मिला।

टेस्ट के पांचवें दिन डेवोन कॉनवे को 65 और रचिन रविंद्र को 37 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजने के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर पूरी तरह से दबाव बना लिया था। इसके बाद डेरिल मिचेल के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने का प्रयास कर रहे थे। दोनों के बीच 102 गेंदों में 37 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। ब्लंडेल 54 गेंदें खेलने के बाद 15 रन बना चुके थे और क्रीज पर पांव जमा रहे थे।

पारी के 77वें ओवर में अंशुल कंबोज की एक गेंद ब्लंडेल के बल्ले का भारी किनारा लेकर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई। मगर पंत या बाकी भारतीय खिलाड़ियों को इसका ठीक से अंदाजा नहीं हो पा रहा था कि गेंद ब्लंडेल के बल्ले को छूकर आई है या नहीं।

हालांकि, गेंदबाज कंबोज अपनी अपील पर विश्वास जता रहे थे, लेकिन पंत को साफ तौर पर कुछ पता नहीं था। इसके बावजूद, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कंबोज पर भरोसा दिखाते हुए अंपायर से डीआरएस की मांग की और यह फैसला टीम इंडिया के पक्ष में गया।

ब्लंडेल का विकेट मिलने के बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान पर ही जश्न मनाते हुए नजर आए। इसी दौरान कप्तान गिल मजाकिया अंदाज में डांस करते हुए भी नजर आए।

टेस्ट के पांचवें दिन की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी रही। 119/2 के स्कोर पर सिर्फ 13 रन जोड़ने के बाद ही न्यूजीलैंड ने सेट बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का बड़ा विकेट गंवाया। इसके बाद 7 रन और जोड़ने के बाद ही रचिन रविंद्र भी 37 रन बनाकर आउट हुए। ब्लंडेल के रूप में दूसरे सेशन में भारतीय टीम को बड़ा विकेट मिला।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Date & Time : 2026-11-23 08:55:04

Share:

Leave A Reviews

Related News