Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई


नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। हरियाणा में नगर निगम और निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर मतगणना चल रही है। नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। हरियाणा में नगर निगम और निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर मतगणना चल रही है। नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा के नगर निगम चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के लिए राज्य में मेरे परिवार के सदस्यों के प्रति मैं अपना गहरा आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि इस जीत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा अपनाई जा रही विकास और सुशासन की नीतियों में अटूट विश्वास है। यह जीत उस भरोसे का भी प्रतीक है जो हरियाणा की जनता का राज्य की 'डबल-इंजन सरकार' पर है। इस अवसर पर मैं उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को तहे दिल से बधाई देता हूं, जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

नगर निगम चुनाव के तहत पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, सांपला, धारूहेड़ा और रेवाड़ी में भगवा लहराया है, जबकि उकलाना नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी। पंचकूला नगर निगम में भाजपा के श्यामलाल बंसल, अंबाला नगर निगम में भाजपा की अक्षिता सैनी और सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन ने जीत हासिल की।

सांपला नगर पालिका में भाजपा के प्रवीण कोच, धारूहेड़ा नगर पालिका में भाजपा के अजय जांगड़ा, और रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की विनीता पीपल विजयी रहीं। साथ ही, उकलाना नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने परचम लहराया।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News