Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मणिपुर में दिल दहला देने वाला हमला: बिष्णुपुर में घर पर बम फेंका, दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीर

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की दर्दनाक घटना सामने आई है। बिष्णुपुर जिले में आधी रात को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा किए गए बम हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

यह घटना देर रात करीब 1 बजे बिष्णुपुर जिला के मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने एक आम नागरिक के घर को निशाना बनाते हुए बम फेंका। उस समय घर में पांच साल का बच्चा, छह महीने की बच्ची और उनकी मां सो रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह इलाका चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के पास स्थित है और पहले भी 2023-24 के जातीय हिंसा के दौरान तनाव का केंद्र रह चुका है।

घटना के बाद स्थानीय भाजपा विधायक टी.एच. शांति सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे अमानवीय और क्रूर कृत्य बताते हुए कहा कि मासूम बच्चों की इस तरह हत्या बेहद दुखद है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News