शुरुआत में इस घटना को हादसा बताया गया था, लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब मृतका के पिता ने इसे हत्या करार दिया। फरहत के पति अजहरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि यह एक दुर्घटना थी और तीनों फिसलकर पूल में गिर गईं। वहीं, पिता अली ने इस दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि अजहरुद्दीन एक और बेटी नहीं चाहता था और फरहत पर गर्भपात का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था।
पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी मानसिक तनाव में थी और यह घटना एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। इस आरोप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्विमिंग पूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही सच्चाई सामने आएगी।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपी पति से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा था या हत्या।
Leave A Reviews