Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शाहजहांपुर में बस और कार की जोर जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तीनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर भी जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क पर यातायात सामान्य कराया।

शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार सुबह अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर की सूचना मिली, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News