Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने 2,000 लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग दिवस से जुड़ी पुस्तिका का किया विमोचन


शिमला, 21 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रविवार को हमीरपुर जिले के अणु में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने लगभग 2,000 लोगों (बुजुर्ग, युवा और बच्चों) के साथ लगभग 45 मिनट तक योग किया।

शिमला, 21 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रविवार को हमीरपुर जिले के अणु में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड पर आयुष विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने लगभग 2,000 लोगों (बुजुर्ग, युवा और बच्चों) के साथ लगभग 45 मिनट तक योग किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक दीप जलाकर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करके योग सत्र की शुरुआत की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़ी एक पुस्तिका विमोचन भी किया। इस पुस्तिका में योग के विभिन्न आसनों और अभ्यासों के बारे में जरूरी जानकारी का संक्षिप्त संग्रह है।

योग सत्र के बाद मुख्यमंत्री ने युवा प्रशिक्षुओं और खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्व-स्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। नदौन में लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। यह स्टेडियम इस साल के आखिर में राज्य के खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा। इसमें तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेनिस समेत 14 खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वालों के लिए बड़े नकद पुरस्कार शुरू किए हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये तक मिलेंगे।

इसी तरह, ओलंपिक खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल पहले पद संभालने के तुरंत बाद सरकार ने खिलाड़ियों के लिए डाइट अलाउंस (आहार भत्ता) में काफी बढ़ोतरी की थी। खिलाड़ियों के हवाई जहाज और एयर-कंडीशंड ट्रेनों में यात्रा करने की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अणु में सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जा रहा है।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News