Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के सीएम, पत्नी रिनिकी भुइयां बोलीं-हम पर मां कामाख्या का आशीर्वाद


गुवाहाटी, 12 मई (आईएएनएस)। असम में मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। इसी के साथ ही प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है। सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी समेत उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

गुवाहाटी, 12 मई (आईएएनएस)। असम में मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। इसी के साथ ही प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है। सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी समेत उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं और एक परिवार के तौर पर हमारे लिए बेहद गर्व का पल है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह लोगों का प्यार है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा पर विश्वास किया। तीसरी बार यहां पर भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या का आशीर्वाद हम पर है।

असम चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों पर रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि अब असम में लोग निजी राजनीति, निजी एजेंडा या झूठे नैरेटिव पर विश्वास नहीं करते। बदलाव ही वह शब्द है, जिसने यह करके दिखाया है। एनडीए की 102 सीट इस बात का प्रमाण है और सारे झूठे नैरेटिव को करारा जवाब भी मिला है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की बेटी सुकन्या सरमा ने कहा कि मैं उन सभी लोगों की बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरे पिता पर भरोसा किया है। मेरे पिता ने दिन-रात काम किया है।

गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

हिमंता बिस्वा सरमा को एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को ऐतिहासिक जीत एवं शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में असम की यह डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। असम के समग्र उत्थान के लिए मुख्यमंत्री की कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा सराहनीय है। उनके ऊर्जावान नेतृत्व में समृद्ध और विकसित असम का संकल्प सिद्ध हो रहा है तथा जन-जन की आकांक्षाएं पूर्ण हो रही हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में हिमंता बिस्वा सरमा को बधाई देते हुए लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में 'अष्टलक्ष्मी' विजन को आपके पुरुषार्थ से नई गति मिलेगी। आपके 'संकल्पबद्ध' नेतृत्व में असम 'विरासत और विकास' के अनूठे समन्वय का वैश्विक केंद्र बनेगा। महाबाहु ब्रह्मपुत्र के तट से अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो और असम सुरक्षा, सुशासन एवं 'सांस्कृतिक पुनर्जागरण' के नए सोपान तय करे, शक्ति स्वरूपा मां कामाख्या से यही प्रार्थना है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News