Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर: हिनौती नहर में दिखा मगरमच्छों का जोड़ा, बढ़ा कौतूहल


रामनगर। बाणसागर परियोजना की हिनौती मुख्य नहर में दो विशाल मगरमच्छों के एक साथ दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में पानी के बीच तैरते मगरमच्छों को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि ये मगरमच्छ सोन नदी या बाणसागर जलाशय से नहर के रास्ते यहां तक पहुंचे हैं।

नहर किनारे खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसका फोटो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और जल संसाधन विभाग से मांग की है कि नहर किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और नहर में नहाने व मवेशियों को पानी पिलाने पर रोक के लिए मुनादी कराई जाए, ताकि कोई अनहोनी न हो।

Date & Time : 2026-09-07 11:16:32

Share:

Leave A Reviews

Related News